देश

नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी के सामने हाथ क्यों जोड़ा, जानिए क्या है मामला…

बिहार पुलिस (Bihar Police) के एक कार्यक्रम में सोमवार को एक नाटकीय घटना देखने को मिली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस दौरान हाथ जोड़कर राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी आलोक राज से पुलिसकर्मियों की भर्ती में तेजी लाने का अनुरोध किया.

कार्यक्रम में 1,239 नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए. अपने भाषण के बीच में सीएम नीतीश बिहार के DGP आलोक राज की ओर मुड़े और उनसे पूछा कि क्या वे जल्द ही और अधिक भर्ती सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने हाथ जोड़कर पूछा, “जल्दी कर ना दीजिएगा?”

DGP हुए आश्चर्यचकित

नीतीश कुमार के इस तरह पूछने पर डीजीपी आलेक राज बिल्कुल आश्चर्यचकित थे, डीजीपी ने मुख्यमंत्री को सलाम किया. लेकिन नीतीश कुमार ने पूछा, “मुझे बताइए, क्या आप इसे जल्दी पूरा करेंगे?”

इसके बाद डीजीपी ने मंच से कहा, “बिहार पुलिस माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम शीघ्र भर्ती और मजबूत प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे,” इस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी को “धन्यवाद” कहा.


ये भी पढ़ें: “मुझे इस महान देश से प्यार है, यहां रहने दीजिए”, तस्लीमा नसरीन ने गृहमंत्री Amit Shah से लगाई गुहार


बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार अपराध को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रही है. ऐसे मे नीतीश कुमार का बिहार के डीजीपी के सामने इस तरह हाथ जोड़ने की घटना को विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों के दबाव का परिणाम कहा जा रहा है.

नीतीश कुमार अब बिहार नहीं चला सकते: तेजस्वी

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता राजद के तेजस्वी यादव ने पिछले सप्ताह मीडिया से बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर बात की थी. तेजस्वी यादव ने कहा था कि “कोई ऐसा जिला या राज्य नहीं है जहां हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार न हो रहा हो. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. अगर एफआईआर दर्ज होती है तो कोई जांच नहीं होती. लोगों को न्याय नहीं मिलता. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार नहीं चला सकते,”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

21 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

54 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago