दुनिया

जब 24 साल पहले नेपाल राजपरिवार का हुआ था नरसंहार, शाही महल में हुए खूनी कत्लेआम की कहानी

नेपाल (Nepal) में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. Gen G के नेतृत्व में हो रहे उग्र प्रदर्शन ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. संसद, सरकारी दफ्तर, होटल, बाजार कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा है. प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की ऐसी लहर चलाई कि पीएम केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. बात यहीं नहीं रुकी, पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला हुआ और उनकी पत्नी को आग के हवाले कर दिया गया. विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा लापता हैं. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब नेपाल राजशाही की वापसी की मांग जोर पकड़ने लगी है.

लोकतंत्र पर असंतोष

नेपाल (Nepal) में लंबे समय से लोकतंत्र को लेकर असंतोष रहा है. बीते 17 सालों में यहां 14 बार सरकारें बदलीं. भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक उथस पुथल ने युवाओं को सड़कों पर ला दिया है. सोशल मीडिया पर बैन ने आग में घी का काम किया. अब लोग पूर्व राजा ज्ञानेंद्र विक्रम को फिर से देश की बागडोर देने की बात कर रहे हैं.

एक जून 2001 की काली रात

एक जून 2001 की रात नेपाल (Nepal) के नारायणहिती राजमहल में एक निजी शाही डिनर रखा गया था. परिवार में किसी को क्या पता था कि ये रात शाही परिवार के लिए आखिरी रात होने वाली है. माहौल शांत था, परिवार के लोग मौजूद थे लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी या स्टाफ नहीं था. क्राउन प्रिंस दीपेंद्र ने उस रात काफी शराब पी ली थी.

जब उन्हें नशे में देखा गया तो आराम करने के लिए कमरे में भेज दिया गया. कुछ देर बाद दीपेंद्र सैन्य वर्दी में हथियारों से लैस होकर वापस लौटे. उस समय उनके हाथ में MP5K सबमशीन गन, M-16 राइफल और एक पिस्तौल थी. बिना किसी चेतावनी के उन्होंने शाही परिवार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.

हमले में मारे गए थे 9 लोग

राजा बीरेन्द्र, रानी ऐश्वर्या, भाई निरजन, बहन श्रुति समेत कुल 9 लोग इस खौफनाक हमले में मारे गए. दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली और कोमा में चले गए थे. इसी दौरान ऐलान किया गया कि दीपेंद्र अगले राजा होंगे लेकिन 54 घंटे बाद उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके चाचा ज्ञानेंद्र नेपाल के राजा बने.

नारायणहिती पैलेस क्यों है खास?

नारायणहिती पैलेस सिर्फ एक इतिहास नहीं है बल्कि नेपाल की राजनीति का प्रतीक भी है. 383,850 वर्ग मीटर में फैले इस महल में 52 कमरे हैं जिनका नाम नेपाल के अलग-अलग जिलों पर रखा गया है. महल का नाम भी खास है ‘नारायण’ यानी भगवान विष्णु और ‘हिटी’ यानी पानी की टोंटी. महल में सोने का रथ है जो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राजा महेंद्र को तोहफे में दिया था. रॉयल क्राउन में 730 हीरे और 2 हजार से ज्यादा मोतियां जड़ी हैं. महल की दीवारों पर सोने-चांदी की नक्काशी और बेशकीमती झूमर लगे हैं.

राजशाही की वापसी की चर्चा

लेकिन इस महल की खूबसूरती जितनी मशहूर है उसकी बदकिस्मती भी उतनी ही चर्चित है. 2008 में लोकतंत्र लागू होने के बाद इस महल को म्यूजियम बना दिया गया. लेकिन आज जब नेपाल फिर से उथल-पुथल के दौर गुजर रहा है तो नारायणहिती पैलेस और राजशाही की वापसी की चर्चा फिर से तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें-क्या नेपाल हिंसा में बनाया जा रहा विदेशी पर्यटकों को निशाना? काठमांडू में भारतीय फंसे, जर्मन पर्यटक बोले- निर्दोषों को मारा जा रहा

राजशाही की उम्मीद में नेपाल की जनता

नेपाल की जनता एक बार फिर अपनी पुरानी राजशाही की ओर देख रही है शायद इस उम्मीद में कि वहां से उसे सुरक्षा और सम्मान मिलेगा. लेकिन यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि नेपाल अपने राजशाही इतिहास को चुनेगा या फिर कोई नई राह चुनेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

18 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

21 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago