दुनिया

नोबेल पुरस्कार 2025: कौन हैं साहित्य का नोबेल पाने वाले लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई?

Literature Nobel Prize 2025: साहित्य की दुनिया में गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को एक बड़ा ऐलान हुआ. स्वीडिश एकेडमी ने लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई (Krasznahorkai Literature) को साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया. शाम 4:30 बजे हुई इस घोषणा ने दुनिया भर के साहित्य प्रेमियों का ध्यान मध्य यूरोपीय परंपरा के इस ‘महाकाव्य लेखक’ की ओर खींच लिया. एकेडमी ने बताया कि उनकी रचनाएं न केवल प्रभावशाली और दूरदर्शी हैं, बल्कि वे दुनिया में तबाही और डर के बीच भी कला की ताकत को बेबाकी से दिखाती हैं. उनकी लेखनी काफ्का से लेकर थॉमस बर्नहार्ड तक की गहरी दार्शनिक परंपरा को आगे बढ़ाती है.

हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई (Krasznahorkai Literature) को साहित्य के नोबेल पुरस्कार 2025 (Nobel Prize 2025) से सम्मानित किया गया है. उनकी रचनाएं प्रभावशाली और दूरदर्शी हैं, जो दुनिया में तबाही और डर के बीच भी कला की ताकत को दिखाती हैं.

कौन हैं लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई?

लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई मध्य यूरोपीय परंपरा के एक महाकाव्य लेखक हैं. उनकी विशेषता बेलौसपन है और उनकी किताबों में दर्शन, मानवता, अराजकता और आधुनिक समाज के संकटों का जिक्र बड़ी बेबाकी से किया जाता है. उन्हें नोबेल जीतने पर 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा. पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे.

लास्जलो की प्रमुख कृतियां

  • सैटानटैंगो: यह उपन्यास साम्यवाद के पतन से ठीक पहले हंगरी के ग्रामीण इलाके में एक बंजर खेत पर रहने वाले बेसहारा निवासियों के समूह पर केंद्रित है.
  • द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस: यह एक छोटे से गांव और उसके लोगों की मुश्किल जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानव स्वभाव के दोषों और गुणों को बखूबी पेश करती है.

ये भी पढ़ें: किस खोज के लिए जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के 3 वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल?

साहित्य में गहरी सोच

लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई का यह नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2025) उनकी उस कहानियों की जीत है जो मानवता, अराजकता और आधुनिक समाज के संकटों को बड़ी बेबाकी से पेश करती हैं. उनकी सबसे मशहूर रचनाएं, ‘सैटानटैंगो’ (जिस पर 7 घंटे की फिल्म भी बनी) और ‘द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस’, जीवन की मुश्किलों और मानव स्वभाव के दोषों का गहरा दर्शन कराती हैं. यह सम्मान साहित्य में गहरी सोच और बेबाक बेलौसपन आज भी दुनिया की सबसे बड़ी पहचान है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago