दुनिया

भारत एक्सप्रेस की सीनियर एंकर याना मीर ने यूके की पार्लियामेंट में पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा- “मैं अपने देश में सुरक्षित हूं”

Bharat Express Senior Anchor Yana Mir: भारत एक्सप्रेस की सीनियर एंकर और कश्मीर की पत्रकार याना मीर यूके की पार्लियामेंट में पाकिस्तान को जमकर धोया है. उन्होंने भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने को लेकर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. कश्मीरी पत्रकार याना मीर को पहले पाकिस्तानी एक्टिविस्ट मालाल यूसुफजई से की गई थी. जिसको एक सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा-” मैं मलाला नहीं हूं, अपने देश में सुरक्षित हूं”.

‘भारत में सुरक्षित हूं’: याना मीर

मीर ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में वो पूरी तरह से सुरक्षित और स्वतंत्र हैं. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की भी जमकर सराहना की. बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार और एक्टिविस्ट को यूके की पार्लियामेंट की तरफ से आयोजित संकल्प दिवस में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था. मीर को जम्मू कश्मीर में विविधता को बढ़ने के लिए सराहनीय प्रयास के लिए डायवर्सिटी एंबेसडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

नहीं हूं मलाला यूसुफजई, बोलीं याना मीर

याना मीर ने मलाला यूसुफजई पर बोलते हुए कहा कि वह ‘मलाला यूसुफजई’ नहीं हैं. इस संबंध में आगे उन्होंने कहा कि वह अपने देश में सुरक्षित हैं. साथ वे अपने मातृभूमि कश्मीर में भी सुरक्षित हैं जो कि भारत का अभिन्न हिस्सा है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भागकर अपने देश में शरण लेने की जरुरत महसूस भी नहीं होगी.

मीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे कभी भी मलाला यूसुफजई नहीं बनेंगी. उन्होंने इस बात भी आपत्ति जताई कि किस प्रकार मलाला ने मातृभूमि कश्मीर को उत्पीड़ित कहकर बदमान करने की साजिश की थी. अपने स्पीच के अंत में याना मीर ने कहा-“मैं आपसे आग्रह करती हूं कि धर्म के आधार पर आप भारतीयों को बांटने का काम बंद कर दीजिए. हम आपको कभी भी इसकी इजाजत नहीं देंगे.

धर्म के आधार पर बांटना बंद करें

अपने स्पीच के अंत में याना मीर ने कहा- “मैं आपसे आग्रह करती हूं कि धर्म के आधार पर आप भारतीयों को बांटने का काम बंद कर दीजिए. हम आपको कभी भी इसकी इजाजत नहीं देंगे.” चुनिंदा प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करिए. कश्मीर की एक्टिविस्ट याना मीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हमारे देश के अपराधी पाकिस्तान और ब्रिटेन में जो हैं वे अतर्राष्ट्रीय मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय मनवाधिकार मंचों पर भारत को बदनाम करना बंद कर देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago