देश

पीएम मोदी ने बनास डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन, बोले- ‘बिना बनारस आए मन नहीं लगता, 10 साल में बनारसी बना दिया’

PM Modi Inaugurate Banas Dairy Plant Karkhiyaanv Varanasi: पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार (22 फरवरी) को करखियांव में बनास डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी वाराणसी के करखियांव स्थित बनास डेयरी के प्लांट पहुंचे. यहां उन्हाेंने प्लांट के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. इसके साथ ही पीएम ने काशी को 13 हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी से की. उन्होंने कहा कि अब बनारस आए बिना मन नहीं लगता है. 10 साल पहले आप लोगों ने मुझे सांसद बनाकर दिल्ली भेजा था. पिछले 10 साल में आप लोगों ने मुझे बनारसी बना दिया है. पीएम ने कहा कि आज मैंने बनारस और पूर्वांचल के विकास के लिए 13 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है. पीएम ने कहा कि पूर्वी यूपी में ये परियोजनाएं विकास की राह बनेंगी. इन योजनाओं के जरिए पूर्वांचल में नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे.

इससे पहले पीएम मोदी ने आज बीएचयू में सांसद संवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया. इसके अलावा संत रविदास की जयंती पर उनकी 25 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया और लंगर का प्रसाद खाया. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी को 14 हजार करोड़ की सौगात देंगे.

अपने भाषण में पीएम ने आगे कहा कि बनास डेयरी में पशुपालक परिवारों से बात करने का मौका मिला. दो साल पहले दिए मेरे सुझाव के बाद गीर गायों की संख्या 350 तक पहुंच गई है. जिससे दूध में वृद्धि हो रही है. आज दुग्धपालक हमारी बहनें लखपति दीदी बन रही हैं.

फुलवरिया फ्लाइओवर पर मिला जाम से निजात

पीए मोदी कहा कि पहले बनारस जाम से जूझता था. जितना समय दिल्ली जाने में नहीं लगता था उससे ज्यादा समय फ्लाइट पकड़ने में लग जाता था. कल रात में पैदल चलकर मैंने फुलवरिया फ्लाइओवर देखा. आज बनारस की रफ्तार कई गुना बढ़ने लगी है.

छोटे उद्यमियों का हूं ब्रांड एंबेडर- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “मैं जब लोकल से वोकल कहता हूं तो मैं बुनकरों, छोटे उद्यमियों का ब्रांड एंबेडर बन जाता हूं. मैं टूरिज्म को बढ़ावा देता हूं. जब से विश्वनाथ धाम का पुर्ननिर्माण हुआ है, तब से 12 करोड़ लोग काशी आ चुके हैं. इससे होटल, ढ़ाबा, फूल माला सभी कारोबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ी है.”

Dipesh Thakur

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

18 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

50 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago