ब्लैक डे पर अमृतसर में विरोध करते किसान.
Kisan Andolan Update NSA will not imposed on farmers: हरियाणा में शंभू बाॅर्डर पर एमएसपी गांरटी कानून और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े किसानों पर एनएसए के तहत कार्रवाई नहीं होगी. हरियाणा पुलिस ने यह फैसल वापस ले लिया है. इससे पहले अंबाला पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई करने की बात कही थी.
अंबाला रेंज के आईजी सिबाश कबिराज ने शुक्रवार 23 फरवरी को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों पर एनएसए कानून के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. इससे पहले पुलिस आंदोलन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई भी किसान नेताओं से करेगी. जानकारी के अनुसार उनकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सीज किए जाएंगे.
बता दें कि इधर खनौरी बाॅर्डर पर 21 साल के शुभकरण की मौत के विरोध में किसान आज देशभर में ब्लैक डे मना रहे हैं. गुरुवार 22 फरवरी को एसकेएम की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया था. इसमें 100 से अधिक किसान संगठनों से हिस्सा लिया. बता दें कि किसान 26 फरवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे.
गौरतलब है कि एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग समेत 1 दर्जन से अधिक मांगों को लेकर किसान पिछले 11 दिनों से दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं. ऐसे में वे पंजाब से लगते हरियाणा के तीनों बाॅर्डर शंभू, खनौरी और डबवाली बाॅर्डर पर डेरा जमाकर बैठे हैं. इसके बाद 21 फरवरी को खनौरी बाॅर्डर पर किसानों ने दिल्ली मार्च को रोक दिया था. इस बीच आज 23 फरवरी को एक और किसान का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार उसका नाम दर्शन सिंह है. वे बठिंडा अमरगढ़ के रहने वाले थे. बता दें कि 13 फरवरी से अब 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इसमें 4 किसान और 3 पुलिस अधिकारी शामिल हैं.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…