यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार (4 मार्च) को शांति समझौते का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से स्पष्ट करना चाहते हैं. कोई भी कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं चाहता है. यूक्रेन जितनी जल्दी हो सके, शांति के लिए वार्ता करने के लिए तैयार है.
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है. मेरी टीम और मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में एक स्थायी शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं.” उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन तेजी से काम करने के लिए तैयार है. शुरुआती चरणों में कैदियों की रिहाई और मिसाइलों, लंबी दूरी के ड्रोन आदि से ऊर्जा और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे पर एयर स्ट्राइक पर रोक तथा समुद्र में तत्काल संघर्षविराम शामिल हो सकते हैं, बशर्ते रूस भी ऐसा करे.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “इसके बाद हम बहुत जल्दी अगले चरणों पर काम करना चाहते हैं और अमेरिका के साथ मिलकर एक मजबूत अंतिम समझौते पर सहमति बनाने के लिए तैयार हैं. अमेरिका ने यूक्रेन की संप्रभुता और स्वतंत्रता बनाए रखने में जितना सहयोग किया है, उसे यूक्रेन बहुत महत्व देता है और हम उस समय को याद करते हैं जब राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को जैवलिन मिसाइलें प्रदान की थीं. इसके लिए हम उनके आभारी हैं.”
जेलेंस्की ने कहा कि शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में उनकी और ट्रंप की बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी. यह अफसोस की बात है कि यह इस तरह हुआ, लेकिन अब समय आ गया है कि चीजों को सही किया जाए. हम चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संवाद रचनात्मक तरीके से हो.
उन्होंने कहा कि खनिज और सुरक्षा पर समझौते के बारे में यूक्रेन किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक प्रारूप में हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “हम इस समझौते को अधिक सुरक्षा और ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक कदम के रूप में देखते हैं. मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह प्रभावी रूप से काम करेगा.”
-भारत एक्सप्रेस
सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…
आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…