देश

बरेली में होली और रमजान पर अनूठी पहल, 82 हजार वालंटियर सोशल मीडिया पर रखेंगे नजर

आगामी त्योहारों जैसे होली, रमजान, चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर को देखते हुए बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर एक अनूठी पहल की है. सोमवार को बरेली जोन के सभी परिक्षेत्रीय और जनपदीय सोशल मीडिया सेल के प्रभारी एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए गए.

बैठक में एडीजी ने बताया कि बरेली जोन में 82,332 वालंटियर सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे. ये वालंटियर माइक्रो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, जो स्वेच्छा से पुलिस का सहयोग कर रहे हैं. इनकी भूमिका सोशल मीडिया पर किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की होगी. अगर ऐसा कोई पोस्ट किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी उसका खंडन करेंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी.

उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

एडीजी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे सोशल मीडिया का व्यक्तिगत रूप से उपयोग करते समय नियम-कानून का पालन करें और सोशल मीडिया पॉलिसी को ध्यान में रखें. इस नियम का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही मीडिया कर्मियों से निरंतर संवाद बनाए रखने की बात करते हुए एडीजी ने कहा कि किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर बेसिक डिटेल्स तुरंत साझा की जाए, ताकि अफवाहों को रोका जा सके.

रमित शर्मा ने बताया कि 2015 में मेरठ रेंज के डीआईजी रहते हुए शुरू हुआ डिजिटल वॉलंटियर्स कार्यक्रम अब बरेली जोन में भी लागू किया गया है. इस पहल से त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

बता दें कि कई मौकों पर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग भड़काऊ पोस्ट करते रहते हैं, जिस वजह से हालात बिगड़ते हैं और हिंसा भी हो जाती है. यही कारण है कि इस तरह की पहल शुरू की गई है, जिससे ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक लग सके.


ये भी पढ़ें: भारत से वीजा आवेदन 2024 में प्री-कोविड लेवल को कर गए पार, विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुआ इतना इजाफा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

16 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

45 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

57 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago