अजब-गजब

40 साल में 12 बार शादी और तलाक, ऑस्ट्रियाई कपल की अजीबोगरीब कहानी, जानें क्या है पूरा मामला

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई कपल बार-बार शादी करे और हर बार तलाक ले ले? ऑस्ट्रिया में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके पति ने 43 साल में 12 बार शादी की और तलाक लिया. यह कहानी जितनी अजीब है, उतनी ही हैरान कर देने वाली भी. बार-बार शादी और तलाक लेने के पीछे उनका असली मकसद क्या था? यह मामला जितना रोचक है, उतना ही पेचीदा भी.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला ऑस्ट्रिया के ग्राज़ (Graz) शहर का है, जहां एक 73 वर्षीय महिला और उसके पति पर बार-बार शादी और तलाक के जरिए पेंशन कानूनों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है. 1981 में महिला के पहले पति की मौत के बाद उसे विधवा पेंशन मिलनी शुरू हुई. लेकिन 1982 में उसने दूसरी शादी कर ली, जिससे विधवा पेंशन बंद हो गई.

हालांकि, दूसरी शादी के बाद उसे $28,405 (करीब 23 लाख रुपये) का मुआवजा मिला. इसके बाद, 1988 में उसने अपने दूसरे पति से तलाक ले लिया और विधवा पेंशन दोबारा शुरू हो गई. इस तलाक के कुछ समय बाद, महिला ने फिर अपने उसी पति से शादी कर ली. लेकिन शादी होते ही उसकी विधवा पेंशन बंद हो गई, और उसे एक बार फिर मुआवजा मिला. यही सिलसिला 43 साल तक चलता रहा. दंपति ने कुल 12 बार शादी और तलाक किया. हर तलाक के बाद महिला की विधवा पेंशन शुरू हो जाती थी, और हर शादी के बाद मुआवजा मिलता था.

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा, जब 2022 में अपने 12वें तलाक के बाद महिला ने फिर से विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया. लेकिन इस बार पेंशन विभाग ने उनकी मांग को खारिज कर दिया. पेंशन अधिकारियों ने उनके इस पैटर्न को संदिग्ध माना और मामला अदालत तक पहुंचा दिया.

मार्च 2023 में वियना की सर्वोच्च अदालत ने दंपति के मामले को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा, “बार-बार शादी और तलाक का यह तरीका पेंशन कानूनों का दुरुपयोग है. यह साबित हो गया है कि उनकी शादी कभी टूटी ही नहीं थी.”

अब स्टायरिया प्रांत की पुलिस ने इस दंपति के खिलाफ औपचारिक धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है. गवाहों ने भी पुष्टि की है कि दोनों का रिश्ता सालों से वैसा ही था और वे एक साथ रहते थे. हालांकि, दंपति ने दावा किया है कि वे कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं. लेकिन अधिकारियों ने उनके 12वें तलाक को मान्यता देने से इनकार कर दिया. इसका मतलब है कि वे अभी भी कानूनी रूप से शादीशुदा हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

11 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

47 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago