देश

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को संसद में लगी चोट, ICU में कराया गया भर्ती, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका दावा है कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिसके चलते वह गिर गए और उन्हें चोट लग गई. प्रताप सारंगी का कहना है कि वह खड़े हुए थे, तभी राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिसके बाद वह मेरे ऊपर गिर गए. इस दौरान बीजेपी के सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हुए हैं.

सारंगी को भेजा गया अस्पताल

घायल होने के बाद प्रताप चंद्र सारंगी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. प्रताप सारंगी पूर्व केंद्रीय मंत्री और उड़ीसा के बालासोर लोकसभा सीट से सांसद हैं.

तीन केंद्रीय मंत्री मिलने पहुंचे

बीजेपी सांसद सारंगी और मुकेश राजपूत को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बीजेपी सांसद से मिलने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री मिलने पहुंचे हैं, जिसमें प्रल्हाद जोशी, पीयूष गोयल, और अर्जुन राम मेघवाल का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- आंबेडकर को लेकर बयान पर Amit Shah का पलटवार- मेरे इस्तीफे से Congress को कोई फायदा नहीं होगा

राहुल गांधी ने क्या कहा?

वहीं इन आरोपों पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि “मुझे संसद के अंदर जाने से रोका गया. इस दौरान बीजेपी सांसदों ने मुझे धक्का दिया है. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. मल्लिकार्जुन खड़डे को भी धक्का दिया गया है. संसद में जाना मेरा अधिकार है. मुझे कोई नहीं रोक सकता है. जब संसद के अंदर उन्हें जाने से रोका गया तो सांसदों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसमें प्रताप सारंगी को भी धक्का लगा और वह गिर गए.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

54 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago