अजब-गजब

रोजाना 20 कप चाय और 4 चम्मच चीनी, फिर एक दिन अचानक सबको कर दिया हैरान

इंग्लैंड के लिंकनशायर की 61 वर्षीय सूज़न गार्नर खुद को “टी ऑब्सेसिव” यानी चाय की दीवानी बताती हैं. उनकी आदत इतनी गंभीर थी कि वे दिनभर में करीब 20 कप चाय पी जाती थीं और हर कप में चार चम्मच चीनी डालती थीं.

इस तरह हफ्ते में लगभग 140 कप चाय और तीन दिन में करीब एक किलो चीनी का सेवन हो जाता था. नतीजा यह हुआ कि उनका वजन 94 किलो तक पहुंच गया और कपड़ों का साइज 20 हो गया.

वजन घटाने का सफर शुरू

फरवरी 2025 में डॉक्टरों ने सूजन को मोटापे से निपटने के लिए मॉन्जारो (Mounjaro) नामक दवा शुरू करने की सलाह दी. शुरुआत में कम डोज दी गई और धीरे-धीरे खुराक बढ़ाई गई. पहले ही हफ्ते में उन्होंने करीब 7 पाउंड वजन कम कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने रोज 10,000 कदम चलना, पर्याप्त पानी पीना और संतुलित भोजन जैसी NHS की गाइडलाइन अपनाईं.

चाय नहीं छोड़ी, चीनी बदली

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि सूज़न ने अपनी पसंदीदा चाय को पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसमें बदलाव किया. चीनी की जगह उन्होंने स्वीटनर का इस्तेमाल शुरू किया. हर कप में अब भी चार चम्मच डालती हैं, लेकिन वह चीनी नहीं, स्वीटनर है. उनके मुताबिक यह उनके लिए “सर्वश्रेष्ठ समझौता” था क्योंकि उन्हें चाय से दूरी नहीं बनानी पड़ी.

बदला लिया रूप

सिर्फ आठ महीनों में सूजन ने करीब 38 किलो वजन घटा लिया और अब उनका वजन 57 किलो है. पहले जो कपड़े वे मजबूरी में पहनती थीं, उन्हें वह “फैट ग्रैनी क्लोथ्स” कहती थीं. अब वे आत्मविश्वास से टाइट जीन्स और फिटिंग आउटफिट पहनती हैं और खुद को 10 साल छोटा महसूस करती हैं.

नई डाइट के साथ शुरु किया नया जीवन

पहले उनका नाश्ता ब्रेड, जैम और चीनी वाली चाय पर आधारित था, जबकि स्नैक्स में केक, बिस्किट और चॉकलेट शामिल थे. अब उनकी डाइट पूरी तरह बदल चुकी है. नाश्ते में अंडा, होलमील टोस्ट और स्वीटनर वाली चाय, स्नैक में हल्का भोजन और डिनर में सलाद व हेल्दी डिश शामिल है.

सूजन की यह कहानी दिखाती है कि छोटी-सी आदत बदलकर भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: पति की लाश को बनाया ‘खाद’, अब उगा रही हैं पौधे; सरकार ले आई Human Composting पर कानून

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago