देश

फिर से गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मशार, मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं ने चैतन्यानंद की काली करतूतों की खोली पोल

SRISIIM Sexual Harassment: रामायण और महाभारत काल में ऋषि-मुनियों की परंपरा शिक्षा, संयम और नैतिकता की मिसाल थी. गुरुकुलों में ज्ञान का दीप जलता था. गुरुकुलों में गुरु अपने शिष्यों को न केवल शिक्षा देते थे बल्कि जीवन जीने के उच्च आदर्शों को भी सिखाते थे. उस समय में गुरु और शिष्य का संबंध मर्यादा का प्रतीक था लेकिन आज के दौर में कुछ लोग इस रिश्ते को बदनाम करने से भी नहीं चूकते. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) से सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) में छात्राओं ने यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी (Swami Chaitanyanand Sarwati) पर आरोप है कि उन्होंने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पढ़ रही महिला छात्रों को अश्लील व्हाट्सएप मैसेज भेजे, अपशब्द कहे और शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की.

छात्राओं ने क्या बताया?

शिकायत श्री पी.ए. मुरली प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ की ओर से 4 अगस्त को दर्ज कराई गई थी. जांत के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए थे जिनमें से 17 ने सीधे तौर पर उत्पीड़न की पुष्टि की. छात्राओं ने बाताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो संस्थान की कुछ फैकल्टी और अधिकारियों ने उन्हें चुप रहने का दबाव देने लगे.

कई धाराओं में केस दर्ज

वसंत कुंज नॉर्थ थाने में कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की लकिन वह अब तक फरार है. संस्थान से जब्त की गई हार्ड डिस्क और एनवीआर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पीड़ित छात्राओं के बयान पर माननीय JMFC, पटियाला हाउस कोर्ट में BNS की धारा 183 के तहत केस दर्ज किए गए हैं.

फर्जी डिप्लोमैटिक कार जब्त

साथ ही संस्थान के तहखाने से एक वोल्वो कार भी जब्त की गई है जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी थी. जिस कार को बरामद किया गया है उसका नंबर 39 UN 1 है. बताया जा रहा है कि इस गाड़ी को आरोपी इस्तेमाल कर रहा था.

इसे भी पढ़ें-संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले कौन कर रहा था जासूसी? न्यूयॉर्क में मिला 1 लाख सिम कार्ड का बड़ा नेटवर्क, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने क्या कहा?

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और आरोपी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाने के लिए सभी सबूतों को मजबूती से पेश किया जाएगा. यह मामला सिर्फ एक संस्थान का नहीं, बल्कि उस गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा का है जिसे आज भी भारतीय समाज पूजनीय मानता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago