अजब-गजब

बांझपन का इलाज कराने पहुंचे 26 साल के पुरुष के पेट में निकला गर्भाशय, डॉक्टर भी रह गए सन्न

Ajab Gajab: राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित आरजी हॉस्पिटल्स में एक ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला मेडिकल मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया है. यहां 26 साल का एक युवक जब अपनी बांझपन (इन्फर्टिलिटी) की समस्या का इलाज कराने पहुंचा, तो मेडिकल जांच में जो खुलासे हुए, उन्होंने सबको सन्न कर दिया. डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उस युवक के शरीर के अंदरूनी हिस्से में गर्भाशय (यूट्रस) और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं मौजूद थीं. इतना ही नहीं, उसके दोनों अंडकोष (टेस्टिस) भी सामान्य जगह की बजाय पेट के अंदर ही धंसे हुए थे.

बेहद दुर्लभ बीमारी ‘PMDS’ का हुआ खुलासा

डॉक्टरों ने जब इस अजीबोगरीब स्थिति की गहराई से जांच की, तो पता चला कि यह मरीज ‘पर्सिस्टेंट म्यूलरियन डक्ट सिंड्रोम’ (PMDS) नाम की एक बेहद दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है. यह जन्मजात बीमारी होती है, जिसमें पुरुष के शरीर में भी महिलाओं जैसे प्रजनन अंग बनने लगते हैं. मेडिकल इतिहास में इस बीमारी के अब तक दुनिया भर में सिर्फ 300 के आसपास ही मामले दर्ज किए गए हैं.

MRI और जेनेटिक टेस्ट से खुला राज

आरजी हॉस्पिटल्स के चीफ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुशील खरबंदा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मरीज जब उनके पास आया तो उसे ‘एजुस्पर्मिया’ (Azoospermia) की समस्या थी, यानी उसके वीर्य में एक भी शुक्राणु (स्पर्म) नहीं बन रहा था. जब डॉक्टरों ने उसके दोनों अंडकोषों को तलाशना शुरू किया, तो वे अपनी सामान्य जगह यानी स्क्रोटम (अंडकोश की थैली) में नहीं मिले.

इसके बाद डॉक्टरों ने बीमारी की जड़ तक पहुंचने के लिए एमआरआई और जेनेटिक टेस्ट करवाने का फैसला किया. एमआरआई रिपोर्ट में पेल्विस के अंदर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी बनावट साफ दिखाई दी. वहीं, जेनेटिक जांच में 46,XY क्रोमोसोम पैटर्न पाया गया, जो सामान्य पुरुषों में होता है. डॉक्टरों ने बताया कि इस रेयर सिंड्रोम की वजह से पुरुष क्रोमोसोम होने के बावजूद शरीर के अंदर म्यूलेरियन डक्ट्स विकसित रह जाती हैं.

ये भी पढ़ें- 2 साल तक नहीं आया 5G सिग्नल, तो ग्रामीणों ने कर्मचारी को ही टावर से लपेट दिया; देखें VIDEO

डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी

जांच के दौरान डॉक्टरों को एक और डरावनी बात पता चली. युवक के एक टेस्टिस में कैंसर से पहले की स्थिति (प्री-कैंसरस स्टेज) पनप रही थी, जो उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मेडिकल टीम ने तुरंत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया.

सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने पेट के अंदर मौजूद उन सभी असामान्य संरचनाओं और खराब हो चुके टेस्टिस को बाहर निकाल दिया. डॉक्टरों की सूझबूझ और आधुनिक तकनीक के चलते इस जटिल केस का सफलतापूर्वक इलाज कर लिया गया, जिससे युवक की जान पर आया एक बड़ा खतरा टल गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

14 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

16 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago