Ajab Gajab: हर लगड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे खास अंदाज में प्रपोज करे लेकिन लड़कों की जल्दबाजी और बेचैनी कई बार इस पल को बिगाड़ देती है. लड़कियां अपने दिल के फैसले सोच-समझकर लेती है और उन्हें समय चाहिए होता है. जिनमें सब्र होता है वही सच्चे प्यार की असली परीक्षा को पास करते हैं.
इसी तरह की एक दिल छू लेने वाली कहानी UK (United kingdom) से सामने आई है. जहां ल्यूक विंट्रिप नामक एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड सारा को शादी के लिए पूरे 42 बार प्रपोज किया लेकिन हर बार नाकामी मिली. बता दें, ल्यूक एक टैटू आर्टिस्ट हैं और सारा एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है. इनकी रिलेशनशिप करीब 7 साल पुरानी है. पहले प्रपोजल के वक्त उन्हें साथ हुए सिर्फ 6 महीने ही हुए थे और ल्यूक की गर्लफ्रेंड सारा ने मना कर दिया था.
सारा का कहना था कि वह ल्यूक से प्यार करती थीं लेकिन अपने पुराने रिश्ते से बाहर निकलने के बाद दोबारा जल्दबाज़ी में कोई कदम नहीं उठाना चाहती थीं. ऐसे में ल्यूक ने हार नहीं मानी, बल्कि सब्र से काम लिया और आने वाले वर्षों में कुल 42 बार प्रपोज़ किया. लेकिन जब 43वीं बार ल्यूक ने अपने दिल की बात फिर से रखी, तो सारा ने आखिरकार ‘हां’ कह दी.
इसे भी पढ़ें-दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत 4 शहरों में ED की छापेमारी, 260 करोड़ के ग्लोबल साइबर फ्रॉड का खुलासा
सोशल मीडिया पर जब इनकी कहानी वायरल हुई तो लोग ल्यूक के सब्र और सच्चे प्यार की तारीफ करने लगे. कई लोगों ने कहा कि ल्यूक को तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलना चाहिए. इस कपल की जर्नी ने साबित कर दिया कि अगर प्यार सच्चा हो तो बार-बार कोशिश करने से डरना नहीं चाहिए. क्योंकि किसी ने सही ही कहा है कि असली जीत उसी की होती है जो प्यार में धैर्य और हिम्मत बनाए रखते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…