देश

दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत 4 शहरों में ED की छापेमारी, 260 करोड़ के ग्लोबल साइबर फ्रॉड का खुलासा

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून के 11 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत चल रही जांच के सिलसिले में की गई है.

ED की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, यह फ्रॉड गैंग भारत और विदेशों के नागरिकों को शिकार बना रहा था. ठग खुद को पुलिस या किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और फिर उनसे बड़ी रकम वसूलते थे.

इतना ही नहीं, कुछ आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट या अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों की टेक्निकल सपोर्ट टीम का सदस्य बताकर लोगों को ठगते थे. इस गिरोह ने तकनीक का दुरुपयोग करते हुए साइबर ठगी को ग्लोबल स्तर पर अंजाम दिया.

क्रिप्टो के जरिए ₹260 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग

जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी से जुटाई गई रकम को पहले क्रिप्टोकरेंसी में बदला गया, फिर उसे कई डिजिटल वॉलेट्स में ट्रांसफर कर दिया गया. यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, करीब ₹260 करोड़ की रकम बिटकॉइन के जरिए इकट्ठा की गई, जिसे बाद में USDT (एक क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर हवाला नेटवर्क के ज़रिए यूएई (दुबई सहित) भेजा गया और फिर वहां उसे नकदी में बदल लिया गया.

इस गंभीर मामले की जांच की शुरुआत CBI और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर ED ने की थी श् (ED Raid). छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं. फिलहाल जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- ‘डबल फायर’ की भविष्यवाणी से सहमी दुनिया, Baba Venga की डरावनी चेतावनी ने बढ़ाई अगस्त की टेंशन

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

34 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

51 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago