Ajab Gajab: आपने पत्थरों को तराशकर मूर्तियां बनाते देखा होगा, लकड़ी पर नक्काशी सुनी होगी, लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई अपने दांतों से गाजर को चबाकर ऐसी कलाकृतियां बना दे जिसे देख बड़ी-बड़ी मशीनें फेल हो जाएं? सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन की एक 25 साल की लड़की अपनी इसी अविश्वसनीय कला के लिए छाई हुई है. बिना किसी औजार के, सिर्फ अपने दांतों के इस्तेमाल से वह गाजर को ‘मास्टरपीस’ में बदल देती है.
साउथ चाइना की एक खबर के अनुसार, इस हुनरमंद युवती का नाम चेन किन (Chen Qin) है. चेन की खासियत ये है कि वो गाजर को अपने दांतों से इतनी बारीकी से कुतरती और तराशती हैं कि वो देखते ही देखते दुनिया की मशहूर इमारतों की शक्ल ले लेती हैं. उन्होंने गाजर से ‘ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ और ‘येलो क्रेन टावर’ जैसी जटिल कलाकृतियां तैयार की हैं. उनकी फिनिशिंग इतनी सटीक होती है कि इंटरनेट पर लोग उन्हें ‘ह्यूमन 3D प्रिंटर’ कहने लगे हैं.
दिलचस्प बात ये है कि चेन पेशे से कोई मूर्तिकार नहीं हैं, बल्कि उन्होंने ग्राफिक डिजाइन और 3D मॉडलिंग की पढ़ाई की है. इस अनोखे सफर की शुरुआत साल 2025 के ‘स्प्रिंग फेस्टिवल’ के दौरान हुई. चेन बस यूं ही गाजर खा रही थीं और खाते-खाते उसे अलग-अलग आकार देने लगीं. उन्हें अहसास हुआ कि उनके दांतों की पकड़ और नक्काशी कुछ कमाल कर सकती है. बस, यहीं से शुरू हुआ गाजर को मूर्ति बनाने का सिलसिला. अब तक वो 100 से ज्यादा ऐसी मूर्तियां बना चुकी हैं.
भले ही देखने में ये काम आसान लगे, लेकिन एक बारीक डिजाइन तैयार करने में चेन को करीब एक हफ्ते का समय लग जाता है. वह गाजर के बड़े टुकड़ों को काटने के लिए तो चाकू का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उस पर डिजाइन बनाने का पूरा काम उनके दांत ही करते हैं. वह इसके जरिए बच्चों को इतिहास की कहानियां भी सुनाती हैं.
हालांकि, इस कला की एक भारी कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ रही है. चेन बताती हैं कि लगातार दांतों से सख्त गाजर को तराशने की वजह से उनके दांतों और गालों में अक्सर तेज दर्द रहता है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक ऐसा करने से उनके जबड़े (Jawline) का आकार भी थोड़ा बदल गया है.
ये भी पढ़ें: फेमस होने का ‘चस्का’: महिला इन्फ्लुएंसर ने खुद की किडनैपिंग का रचा नाटक, बेगुनाह पति को बदमाशों से बुरी तरह पिटवाया!
-भारत एक्सप्रेस
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…