देश

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश, मध्य पूर्व संकट पर बोले- भारत मजबूत, घबराने की जरूरत नहीं

PM Modi Mann Ki Baat: रविवार (29 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने वैश्विक हालात, खासकर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और उसके असर पर बात की. उन्होंने कहा कि मार्च का महीना दुनिया के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. कोरोना महामारी से उबरने के बाद उम्मीद थी कि दुनिया तेजी से आगे बढ़ेगी, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में संघर्ष और युद्ध जैसी स्थितियों ने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं.

पीएम मोदी ऊर्जा संकट पर क्या बोले?

प्रधानमंत्री ने खासतौर पर मध्य पूर्व में जारी तनाव का जिक्र करते हुए बताया कि इस क्षेत्र का भारत की ऊर्जा जरूरतों से सीधा संबंध है. यहां की स्थिति का असर दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर पड़ रहा है, जिससे ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. ऊर्जा संकट पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि भारत इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है. उन्होंने कहा कि देश के मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंध और पिछले वर्षों में बढ़ी क्षमता की वजह से भारत इस मुश्किल दौर में भी स्थिर बना हुआ है.

एकजुटता का दिया संदेश

पीएम मोदी ने उन लाखों भारतीयों का भी उल्लेख किया जो नौकरी के लिए खाड़ी देशों में रहते हैं. उन्होंने इन देशों की सरकारों का धन्यवाद किया, जो वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रख रही हैं. उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक भारतीय इन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और ऐसे समय में उनका सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है.


ये भी पढ़ें: झारखंड में BJP का नया ढांचा, ‘टीम आदित्य’ में 24 पदाधिकारी घोषित; देखें लिस्ट


अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह समय मिलकर चुनौतियों का सामना करने का है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति से बचना चाहिए, क्योंकि यह पूरे देश और हर नागरिक के हित से जुड़ा विषय है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

3 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

9 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

26 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

40 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago