अजब-गजब

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सिर खुजाने पर मजबूर हो जाएंगे. शातिर बदमाशों ने कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक ऐसा नायाब तरीका निकाला, जिसके बारे में जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए. यहाँ खेतों में दाल के लिए उगाई जाने वाली तुअर की फसल के बीच में छिपकर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी. जब पुलिस ने एक साथ पांच थानों की टीम के साथ मिलकर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए.

मुखबिर की सूचना पर बड़ा एक्शन

यह पूरा मामला सोंडवा क्षेत्र के ग्राम छोटी हथवी का है. पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि यहाँ के पटेल फलिया इलाके में एक खेत के अंदर शातिर तरीके से अवैध गांजा उगाया जा रहा है. मामला गंभीर था और बात जब बड़े पैमाने पर अवैध नशे के कारोबार की आई, तो पुलिस ने भी बिना देर किए मास्टरप्लान तैयार किया. सोंडवा, बखतगढ़, उदयगढ़, चांदपुर और सोरवा कुल पांच थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने अचानक उस खेत पर धावा बोल दिया.

जब पुलिस ने तुअर के पौधों के बीच बारीकी से छानबीन की, तो वहां से गांजे के कुल 280 हरे-भरे पौधे बरामद हुए. इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर जब इन पौधों की तौल की गई, तो कुल वजन 142 किलोग्राम निकला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अवैध गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी सेकड़ा उर्फ सेकड़िया (पिता तुरसिंह डोडवा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.

आलीराजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़ों का नशा

दिलचस्प बात यह है कि आलीराजपुर पुलिस के लिए इस महीने नशे के खिलाफ यह कोई पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है. इससे पहले भी 11 अक्टूबर को आंबुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2,040 गांजे के पौधे पकड़े थे, जिनका वजन 20 क्विंटल से ज्यादा और कीमत लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपये थी. एसपी रघुवंश सिंह के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान से साफ है कि अपराधियों के तमाम देसी जुगाड़ और शातिर तरीके अब पुलिस के आगे टिकने वाले नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

6 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

6 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

8 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

8 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

9 hours ago