Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

परीक्षा देकर मऊ से ट्रेन में सवार हुई थी NCC स्टूडेंट, टीटीई ने फर्स्ट AC केबिन में की दुष्कर्म की कोशिश- पीड़िता ने बयां की आपबीती

उत्तर प्रदेश के मऊ की एक युवती ने चलती ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टाफ पर रेप की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. जिसके आधार पर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जीआरपी ने उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को ₹10,000 का इनाम देने की घोषणा की है.

Mau rape case

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक युवती ने चलती ट्रेन में TTE पर रेप की कोशिश के आरोप ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कब और कहा हुई घटना

GRP सूत्रों के अनुसार, युवती मऊ से गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी. आरोप है कि सफर के दौरान TTE ने चलती ट्रेन में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और बाद में पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 फरवरी को देवरिया इलाके में हुई थी. हालांकि, शुरुआत में मामला गोरखपुर GRP में दर्ज किया गया था. बाद में अधिकार क्षेत्र को देखते हुए केस को देवरिया GRP को ट्रांसफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

एसपी GRP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी TTE के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

चलती ट्रेन में TTE पर रेप की कोशिश के आरोप ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े:10वीं का पेपर अच्छा नहीं गया? टेंशन छोड़िए, इस बार बोर्ड दे रहा है साल बचाने का शानदार मौका! जानें क्या करें

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital