अजब-गजब

बेंगलुरु के शख्स ने पोर्शे के बोनट पर घोला सीमेंट, फिर सड़क के गड्ढे भरकर सबको चौंकाया; वायरल वीडियो के पीछे का सच जान रह जाएंगे हैरान

Bengaluru Porsche Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु अपनी खराब सड़कों और ट्रैफिक के लिए अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार एक शख्स ने इस समस्या की ओर ध्यान खींचने के लिए जो तरीका अपनाया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी करोड़ों की पोर्शे (Porsche) कार के बोनट पर सीमेंट का घोल बनाता और उससे सड़क के गड्ढे भरता नजर आ रहा है.

 

करोड़ों की कार पर क्यों घोला सिमेन्ट?

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम अखिल यादव है. वीडियो की शुरुआत में वह अपनी लग्जरी कार के बोनट पर सूखा सीमेंट डालते हैं, उसमें पानी मिलाते हैं और करनी (राजमिस्त्री का औजार) की मदद से पेस्ट तैयार करते हैं. इसके बाद, वह उसी सीमेंट से सड़क के एक बड़े गड्ढे को भरते हुए दिखाई देते हैं. इस दृश्य को देखकर लोग दंग रह गए कि कोई अपनी इतनी महंगी कार के साथ ऐसा ‘रिस्क’ कैसे ले सकता है.

वीडियो का क्या है असली ट्विस्ट?

वीडियो के अंत में एक जबरदस्त ट्विस्ट आता है. जब अखिल सीमेंट से सनी हुई कार के बोनट से एक पारदर्शी परत (फिल्म) हटाते हैं, तो कार का पेंट बिल्कुल नया और चमकता हुआ निकलता है. दरअसल, अखिल यह दिखा रहे थे कि उनकी कार पर पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF) लगी हुई है. यह एक ऐसी पारदर्शी कोटिंग होती है जो कार के असली पेंट को खरोंच, धूल और यहां तक कि सीमेंट जैसे कड़े रसायनों से भी बचाती है.

यह भी पढ़ें: कौन है 1,825 करोड़ रुपये GST घोटाले का मास्टरमाइंड कपिल चुग? DGGI ने गिरफ्तारी के लिए रचा खास जाल

सरकार पर तंज या नागरिक जिम्मेदारी?

अखिल ने इस वीडियो के जरिए केवल अपनी कार की सुरक्षा नहीं दिखाई, बल्कि बेंगलुरु की सड़कों की बदहाली पर भी चोट की. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है. हम बड़ी आबादी वाले देश में रहते हैं, सरकार अकेले सब कुछ नहीं संभाल सकती.” हालांकि, उनके इस अनूठे विरोध प्रदर्शन को कुछ लोग पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं, तो कुछ इसे सड़कों की समस्या दिखाने का एक रचनात्मक तरीका कह रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

34 मिलियन से ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, “सड़क के गड्ढे भरने का यह सबसे महंगा तरीका है!” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पीपीएफ का विज्ञापन करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था.” कुछ लोगों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि व्यस्त सड़कों पर इस तरह रुककर गड्ढे भरना खतरनाक भी हो सकता है. फिलहाल, अखिल यादव का यह ‘जुगाड़’ और संदेश दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago