Snake Viral Video Patna: बिहार के पटना जिले से सटे बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित बुद्धुआचक गांव से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला और अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की सांसें थम गई हैं. यहां एक बिछावन पर गहरी नींद में सो रहे महज 5 साल के मासूम बच्चे के गले में करीब चार फीट लंबा जहरीला सांप लिपट गया. हद तो तब हो गई जब वह विशालकाय सांप बच्चे के चेहरे और सीने के पास करीब एक घंटे तक फन फैलाए बैठा रहा.
यह कुदरत का चमत्कार ही था कि मासूम बिल्कुल शांत सोता रहा और सांप ने उसे खरोंच तक नहीं पहुंचाई. अब इस अजूबे मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बुद्धुआचक गांव के रहने वाले राममूर्ति महतो की बेटी शरथा अपने 5 साल के बेटे के साथ हरनौत के बहादुरपुर से अपने मायके आई हुई थीं. सोमवार की सुबह जब मां की अचानक नींद खुली, तो सामने का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई.
दरअसल नीचे फर्श पर सो रहे उनके जिगर के टुकड़े की गर्दन से एक विशालकाय सांप लिपटा हुआ था और उसके चेहरे के सामने फन तानकर बैठा था. मां के शोर मचाते ही पूरे गांव के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन किसी की भी हिम्मत बच्चे के करीब जाने की नहीं हुई, क्योंकि एक छोटी सी हलचल भी मासूम की जान ले सकती थी.
कमरे के भीतर मासूम के गले में लिपटे सांप को देखकर परिजनों और ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए. पूरा गांव भगवान से मासूम की सलामती की मन्नतें मांगने लगा. लगभग एक पूरे घंटे तक वह जहरीला सांप बच्चे की गर्दन पर फन फैलाए जमा रहा और बच्चा गहरी नींद में सोता रहा. अजब-गजब बात यह रही कि बच्चे की निश्चलता ने ही शायद सांप को उग्र होने से बचाए रखा. कमरे में मौजूद हर शख्स की नजरें बस उस मंजर पर टिकी थीं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था.
ये भी पढ़ें- बिहार बंद में उपद्रव पर बड़ा एक्शन! 694 हिरासत में, 355 भेजे गए जेल; पथराव में BDO ने गंवाई आंख की रोशनी
जैसे ही करीब एक घंटे बाद मासूम की नींद टूटी, वह आसपास लोगों की भारी भीड़ देखकर डर गया और रोते हुए मां की तरफ बढ़ने लगा. बच्चे के हिलते ही हर किसी का दिल हलक में आ गया, लेकिन तभी एक ऐसा करिश्मा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. सांप ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि वह धीरे-धीरे उसकी गर्दन से सरककर नीचे उतरा और कमरे से बाहर की तरफ निकल गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…