आस्था

साईं के दरबार में कैसी होगी गुरुपूर्णिमा? जानें शिरडी में 3 दिन के उत्सव की पूरी तैयारी

Guru Purnima 2026: शिरडी में 28 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शिरडी पहुंचने की संभावना को देखते हुए संस्थान ने दर्शन, आवास, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन की व्यापक व्यवस्था की है. साईं संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय कर विशेष प्लान तैयार किया गया है.

1.66 लाख निमंत्रण, 45 पालकियों का पंजीकरण

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए संस्थान ने 1 लाख 66 हजार 560 श्रद्धालुओं को निमंत्रण पत्र भेजे हैं. इसके अलावा 3 लाख 52 हजार 823 दानदाताओं को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भी आमंत्रित किया गया है. राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 45 पालकियों ने शिरडी पहुंचने के लिए पंजीकरण कराया है, जिससे इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

फूलों और रोशनी से सजेगा समाधि मंदिर

महोत्सव के दौरान समाधि मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा. मुंबई की साईराज डेकोरेटर्स संस्था आकर्षक विद्युत सजावट करेगी, जबकि बेंगलुरु के श्रद्धालु एस. प्रकाश के सहयोग से मंदिर को देशी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा. सजावट में साईं बाबा की प्रतिमा के साथ हाथी और विभिन्न पक्षियों की मनमोहक आकृतियां भी तैयार की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व?

आवास, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में लगभग 68 हजार वर्ग फीट का मानसून पवेलियन बनाया गया है. वहीं साईं भक्त निवास, साईं धर्मशाला और अन्य स्थानों पर करीब 28 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में अस्थायी पवेलियन, बिस्तर, पेयजल, बिजली, शौचालय और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. पुणे-शिरडी पालकी के श्रद्धालुओं के लिए अलग से 32,550 वर्ग फीट का मानसून पवेलियन भी तैयार किया गया है. तीनों दिन साईं प्रसादालय में विशेष मिठाइयों के साथ प्रसाद भोजन उपलब्ध रहेगा. दर्शन कतार में लगे श्रद्धालुओं के लिए चाय, कॉफी और दूध की व्यवस्था भी की गई है. गुरुस्थान, दीक्षित वाड़ा, साईं आश्रम, नवीन दर्शन लाइन और प्रसादालय सहित कई स्थानों पर प्राथमिक उपचार केंद्र तथा एंबुलेंस तैनात रहेंगी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संस्थान के सुरक्षा कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स, बम निरोधक दस्ते और विशेष संयुक्त टीमें तैनात रहेंगी. इसके अलावा अतिरिक्त बस सेवाएं और प्रसाद लड्डू बिक्री केंद्र भी शुरू किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. संस्थान का उद्देश्य है कि गुरु पूर्णिमा के दौरान हर श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा के दर्शन कर सके.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

6 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

29 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

30 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

58 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago