अजब-गजब

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: प्यार इंसान से क्या-कुछ नहीं करवा देता, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान सोशल मीडिया पर दिख रही किसी ‘कंप्यूटर जनरेटेड लड़की’ के प्यार में इस कदर पागल हो जाए कि अपना घर-बार ही नीलाम कर दे? जी हां, सोशल मीडिया की इस रंगीन और मायावी दुनिया से एक ऐसा ही ‘अजब-गजब’ मामला सामने आया है, जहां एक 49 साल के शख्स ने एआई की ‘सुंदर परी’ के चक्कर में अपना सब कुछ गंवा दिया.

इस अजीबोगरीब और चौकाने वाली घटना ने साबित कर दिया है कि एआई और सोशल मीडिया के इस दौर में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है. इंटरनेट पर दिख रहे चमकीले चेहरों और ‘बिना मेहनत के ऐश की जिंदगी’ वाले वादों के पीछे भागने से पहले सौ बार सोचना जरूरी है, वरना एडिमार की तरह प्यार का भूत जेब भी खाली कर सकता है और बेघर भी बना सकता है!

‘डिजिटल परी’ पर आया दिल, झूठे वादों में फंसा आशिक

मामला ब्राजील का है, जहां 49 साल के एडिमार रोचा मार्टिंस पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर ‘जेसिका ओलिवेरा’ (Jéssica Oliveira) नाम की एक बेहद खूबसूरत प्रोफाइल के दीवाने बने बैठे थे. 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इस प्रोफाइल पर एआई के जरिए बनी एक हसीना रोज ऐसे-ऐसे वीडियो डालती थी कि देखने वाले पानी मांगने लगें. इस ‘डिजिटल परी’ ने एक वीडियो में सीधा दांव फेंका ‘मैं चाहती हूं कि तुम मेरे फार्महाउस पर आओ और फिर जिंदगी में तुम्हें कभी काम न करना पड़े’ बस फिर क्या था, एडिमार साहब इस एक लाइन पर अपना दिल हार बैठे!

मां के जाने का गम और ‘फ्री की अय्याशी’ का लालच

हाल ही में अपनी मां को खो चुके एडिमार अकेलेपन के दौर से गुजर रहे थे. उन्हें लगा कि मानो उनकी तो लॉटरी लग गई है! सुंदर बीवी, बड़ा सा फार्महाउस और जिंदगी भर आराम की लाइफ! बिना आगे-पीछे का सोचे, एडिमार ने इस एआई हसीना के काल्पनिक वादों को सच मान लिया और अपनी नई जिंदगी के हसीन सपने बुनने लगे.

घर-बार बेचा, 2,000 KM का नापा रास्ता और फिर…

प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि एडिमार ने 9 अक्टूबर 2026 को अपना सारा सामान और घर-बार बेच दिया. पॉकेट में बस का टिकट लिया और निकल पड़े अपनी ‘सपनों की रानी’ से मिलने लगभग 36 घंटे का लंबा और थका देने वाला सफर, 2,000 किलोमीटर (करीब 1,200 मील) की दूरी तय करके जब वे बेलो होरिजोंटे शहर पहुंचे, तो असली ड्रामा शुरू हुआ. हाथ में लड़की की फोटो लेकर वे सड़कों पर भटकने लगे और हर आने-जाने वाले से पूछने लगे ‘भाई साहब, इस मैडम का फार्महाउस कहां है?’

रेडियो स्टेशन पर टूटा सपनों का महल

जब घंटों भटकने के बाद भी मैडम का कोई सुराग नहीं मिला, तो बेचारे एडिमार मदद मांगने एक लोकल रेडियो स्टेशन पहुंचे. वहां मौजूद पत्रकारों ने जब उस वायरल प्रोफाइल की कुंडली खंगाली, तो एडिमार के पैरों तले जमीन खिसक गई! पत्रकारों ने बताया ‘अरे भाई! यह कोई असली औरत नहीं, बल्कि कंप्यूटर की एआई से बनाई गई एक फर्जी मूरत है!’ यह सुनते ही एडिमार का दिल और किस्मत दोनों एक साथ टूट गए. न जेब में फूटी कौड़ी बची थी और न ही सिर छुपाने की जगह.

‘मैं तो बस पैसे कमा रहा था!’ एडमिन की अजीब सफाई

जब इस अजब-गजब कांड का सोशल मीडिया पर बवंडर उठा, तो उस पेज के एडमिन ने उसी एआई लड़की का नया वीडियो डालकर अजीबोगरीब सफाई दी. एडमिन ने कहा ‘भाई, मैं तो सिर्फ रीच और विज्ञापन के जरिए पैसे कमाने के लिए यह एआई प्रोफाइल चला रहा था. मैंने इस बंदे को कोई पर्सनल मैसेज नहीं भेजा था, इसने पब्लिक वीडियो को ही अपने लिए बुलावा समझ लिया.

यह भी पढ़ें-2 साल तक नहीं था कोई खास काम, फिर भी मिलती रही करोड़ों की सैलरी; टेक कर्मचारी की कहानी ने चौंकाया

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

36 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

59 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago