दुनिया

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

BLA Attack on Pakistan Army: अपने ही देश के नागरिकों और बलूच अवाम पर जुल्म ढाने वाली पाकिस्तानी सेना को बलूचिस्तान की धरती पर एक बार फिर तगड़ा और खौफनाक सबक मिला है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ग्वादर जिले के पसनी इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर ऐसा कहर बरपाया है कि पूरी पाकिस्तानी फौज में हड़कंप मच गया है.

BLA के मुताबिक, उनके स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वॉड (STOS) ने रिमोट-कंट्रोल IED ब्लास्ट से सेना की गाड़ी के परखच्चे उड़ा दिए, जिसमें एक मेजर समेत 7 पाकिस्तानी जवान मौके पर ही ढेर हो गए हैं.

पलभर में राख हो गई PAK आर्मी की गाड़ी(BLA Attack on Pakistan Army)

बीते 18 अक्टूबर को पसनी के कुबरी इलाके में शादि कौर के पास से जब पाकिस्तानी सेना का तीन गाड़ियों का काफिला गुजर रहा था, तभी बलूच विद्रोहियों ने इसे अपने टारगेट पर ले लिया. BLA के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के मुताबिक, घात लगाकर बैठे लड़ाकों ने रिमोट कंट्रोल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल करते हुए सेना के वाहन को हवा में उड़ा दिया. धमाका इतना जबरदस्त था कि गाड़ी पूरी तरह तबाह हो गई और उसमें सवार किसी भी जवान के बचने का कोई मौका नहीं मिला.

पाकिस्तानी फौज में पसरा मातम

इस भीषण हमले में मारे गए सैन्यकर्मियों में पाकिस्तानी सेना के मेजर वजाहत का नाम भी शामिल है. बलूच विद्रोहियों के इस सटीक और घातक प्रहार ने एक बार फिर पाकिस्तानी खुफिया तंत्र और सेना की सुरक्षा पोल खोलकर रख दी है. हालांकि, अपनी हमेशा की आदत के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने इस नुकसान पर पूरी तरह पर्दा डालने की कोशिश की है और आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन बलूचिस्तान के गलियारों में इस हमले के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें- जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

क्या है BLA की 2 टूक चेतावनी?

बलूच लिबरेशन आर्मी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी(BLA Attack on Pakistan Army) दी है कि उनका यह खूनी संघर्ष तब तक नहीं रुकेगा जब तक बलूचिस्तान पूरी तरह स्वतंत्र और संप्रभु नहीं हो जाता. संगठन ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों का जवाब अब इसी भाषा में दिया जाएगा और आने वाले दिनों में इन हमलों को और ज्यादा तेज किया जाएगा. कंगाल हो चुके पाकिस्तान के लिए घर के अंदर सुलगती यह बलूच आग अब उसके ताबूत की आखिरी कील साबित हो रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

23 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

46 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

57 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago