अजब-गजब

इस मार्केट की खासियतें जानकर रह जाएंगे दंग, यहां आलू-टमाटर की तरह बिक रही चांदी

China Silver Market: चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे चांदी की बड़ी-बड़ी ईंटें बेची जा रही हैं. ये ईंटें 15-15 किलो की हैं. लोग इन्हें ठेले पर रखकर ऐसे बेच रहे हैं, जैसे बाजार में आलू या टमाटर बिकते हैं.

यह बाजार कहां है?

यह जगह चीन के शेनझेन शहर में शुइबेई गोल्ड-ज्वेलरी मार्केट है. यह चीन का सबसे बड़ा गोल्ड और सिल्वर ट्रेडिंग हब है. यहां हर दिन टन के हिसाब से सोना और चांदी की खरीद-बिक्री होती है. ज्वेलरी बनाने वाले, थोक व्यापारी और निवेशक यहां से सामान खरीदते हैं.

आम लोग नहीं खरीदते?

ये ईंटें शंघाई गोल्ड एक्सचेंज यानी SGE की हैं. इनकी शुद्धता 99.9 प्रतिशत गारंटीड होती है. SGE चीन का आधिकारिक एक्सचेंज है. ये बड़ी ईंटें मुख्य रूप से बड़े व्यापारियों और ज्वेलरी फैक्टरियों के लिए होती हैं. आम लोग इन्हें नहीं खरीदते.

क्यों लग रहीं रेहड़ी?

यहां बड़े पैमाने पर फिजिकल चांदी की डिलीवरी होती है. व्यापारी इन्हें ठेलों पर लेकर आते-जाते हैं. यह दृश्य आम लोगों के लिए नया है, इसलिए वीडियो वायरल हो गया. लेकिन यह बाजार की रोज की बात है. यहां चांदी को निवेश, ज्वेलरी और इंडस्ट्री के लिए खरीदा जाता है.

वायरल होने की वजह

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत शेयर हुआ. इसमें ये 15 किलो की SGE सिल्वर स्लैब दिखाई गई. लोग सोच रहे हैं कि चांदी इतनी सस्ती हो गई. लेकिन सच यह है कि यह थोक बाजार है. यहां बड़े लेन-देन होते हैं.

चीन का सिल्वर ट्रेड

चीन दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है. यहां सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियों में चांदी का इस्तेमाल बहुत होता है. इस बाजार से चीन की मजबूत ज्वेलरी और सिल्वर इंडस्ट्री की झलक मिलती है. वीडियो सिर्फ एक दिलचस्प नजारा है, लेकिन पीछे बड़ा व्यापार छिपा है.

यह वीडियो देखकर कई लोग दंग रह गए. कुछ ने मजाक में कहा कि चांदी अब सब्जी हो गई. लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि यह चीन के संगठित प्रेशियस मेटल मार्केट को दिखाता है. यहां सब कुछ ट्रांसपेरेसी में और रेगुलेटेड होता है.

यह भी पढ़िए: अरे वाह…! चवन्नी से भी छोटा सिक्का ₹150 करोड़ में बिका, आपने ये देखा क्या?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago