अजब-गजब

22 साल तक मेकअप न हटाने वाली महिला की कहानी बनी लोगों के लिए चेतावनी

Chinese Woman Makeup Story: चीन की रहने वाली 37 वर्षीय नियौयूमियन नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी चौंकाने वाली कहानी शेयर करके सब को चौका दिया है.

वीडियो में इस चीनी महिला ने खुलासा किया है कि पिछले 22 सालों से बिना हटाए वह लगातार मेकअप का इस्तेमाल कर रही है.

जिसकी वजह से उन्हें स्किन से जुड़ी गंभीर समस्या हो गई है, जो उन्होंने खुद अपने साथ की गई एक बड़ी गलती की वजह से झेली.

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, नियौयूमियन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ, लाल धब्बों से भरा और बेहद खराब हालत में नजर आ रहा है.

यह हालत उनके 22 साल तक लगातार मेकअप न हटाने की वजह से हुई है.

14 साल की उम्र से शुरू हुआ सिलसिला

नियौयूमियन ने बताया कि उन्होंने 14 साल की उम्र में मुंहासों से परेशान होकर सस्ते लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल शुरू किया.

शुरुआत में मकसद सिर्फ पिंपल्स को छुपाना था, लेकिन धीरे-धीरे मेकअप उनकी आदत बन गई.

खूबसूरत दिखने की चाह में उन्होंने 22 सालों तक एक दिन के लिए भी चेहरा बिना मेकअप के नहीं रखा.

इतना ही नहीं, यहां तक कि सोते समय भी वह मेकअप हटाकर नहीं सोती थीं. जिसकी वजह से अब उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

इलाज के नाम पर कॉस्मेटिक इंजेक्शन और ट्रीटमेंट

नियौयूमियन ने बताया कि उनकी स्किन ने समय के साथ बुरी प्रतिक्रिया देना शुरू किया. 25 की उम्र में चेहरे पर सूजन, खुजली और लालपन आने लगा.

लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया और इलाज की जगह कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट, स्किन लिफ्टिंग और इंजेक्शन जैसे उपाय अपनाने लगीं.

नतीजा ये हुआ कि अब उनकी स्किन बुरी तरह डैमेज हो चुकी है. डॉक्टरों ने उन्हें मेकअप पूरी तरह बंद करने की सलाह दी है और लंबे इलाज का सामना करने को कहा है.

साथ ही नियौयूमियन ने अपनी गलती को मानते हुए विडियो में कहा- “मैं कभी धैर्य नहीं रख सकी. किसी भी प्रोडक्ट को दो दिन से ज्यादा नहीं अपनाया, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि किसी और को उससे फायदा हुआ था. इस आदत ने मेरी स्किन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया.”

नियौयूमियन की यह कहानी चीन में सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- ‘Sardaar Ji 3’ विवाद को लेकर घिरे Diljit Dosanjh, आलोचना से बचने के लिए Co-Actress ने किया ये काम

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

3 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

7 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

25 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago