जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या.
पंजाब के बटाला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार एक महिला और एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक महिला को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ( Jaggu Bhagwanpuria) की मां बताया जा रहा है.
यह घटना बटाला के कादिया रोड की है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों पर कुछ बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी. कार में सवार एक महिला और एक अन्य युवक की मौत हो गई. पता चला है कि मृतक महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी. मृतक की पहचान हरजीत कौर के रूप में की गई है.
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत बटाला से अमृतसर रेफर किया, जहां गैंगस्टर जग्गू की मां का निधन हो गया, जबकि युवक ने फायरिंग के दौरान ही दम तोड़ दिया था.
बटाला के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली थी. जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि करनवीर नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे अमृतसर रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डीएसपी ने यह पुष्टि नहीं की है कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी.
डीएसपी के मुताबिक, मृतक युवक के पिता पुलिस में एएसआई हैं और मृतक हरजीत कौर उनकी रिश्तेदार हैं. मृतक युवक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. उसे गोलियां लगी थीं. इसके अलावा, एक महिला को भी अस्पताल लाया गया था, जिसे तुरंत ही अमृतसर रेफर किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…