Bharat Express DD Free Dish

‘Sardaar Ji 3’ विवाद को लेकर घिरे Diljit Dosanjh, आलोचना से बचने के लिए Co-Actress ने किया ये काम

Sardaar Ji 3: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ विवादों में घिर गई है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पा रही. नीरू बाजवा ने हानिया को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है.

sardaar ji 3

Sardaar Ji 3: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.

सिंगर की ये फिल्म भारत छोड़कर विदेशों में रिलीज हो चुकी है क्योंकि भारत में इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाई गई है.

दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी काम किया है जिस वजह से देश में लोगों के बीच फिल्म को लेकर गुस्सा बना हुआ है.

इस फिल्म में हानिया आमिर के अलावा पंजाब इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी हैं.

लंबे समय से फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बीच नीरू बाजवा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

हानिया आमिर को किया अनफॉलो

फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात को नोटिस किया है कि नीरू बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी को-स्टार, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को अनफॉलो कर दिया है.

दरअसल, रेडिट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि नीरू अब हानिया को फॉलो नहीं कर रही हैं (Reddit Post).

यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इस पूरे विवाद के बाद ही नीरू ने हानिया को अनफॉलो किया है, हालांकि ये साफ नहीं है कि एक्ट्रेस पहले उन्हे फॉलो करती भी थी या नहीं.

इतना ही नहीं नीरू बाजवा ने सरदार जी 3 फिल्म से जुड़े पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिए हैं.

क्यों हो रहा है फिल्म को लेकर बवाल

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तनी कलाकारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था.

सरकार ने पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल भारत में ब्लॉक करवा दिए हैं, साथ हीं इंडिया में उन्हें काम मिलने को लेकर भी रोक लगा दी है. जिसके बाद कोई पाकिस्तानी एक्टर भारत की फिल्मों में काम नहीं कर पाएगा.

इसी के चलते पाक एक्टर फवाद खान की फिल्म अबिर गुलाल की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई थी.

ऐसे में दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस का होना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और लगातार इसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Kishore Kumar की बीवी को भगा ले गया था ये एक्टर, बेवफाई के दर्द ने दिया अमर गीतों को जन्म

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read