अस्पताल को मंदिर और डॉक्टर को भगवान माना जाता है, लेकिन दिल्ली-NCR के गाजियाबाद से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने इस भरोसे की धज्जियां उड़ा दी हैं. एक महिला गॉल ब्लैडर की सर्जरी कराने अस्पताल गई थी, लेकिन डॉक्टर ने ‘गलती’ से उसकी गलत नस ही काट दी. हद तो तब हो गई जब महिला ने इस ‘जानलेवा लापरवाही’ का कारण पूछा, तो डॉक्टर ने बड़ी बेशर्मी से जवाब दिया कि यह अल्लाह की मर्जी है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के शाहदरा (करदम पुरी) की रहने वाली नूर सबा ने 17 फरवरी 2026 को गाजियाबाद के लोनी स्थित ‘अल्वी नर्सिंग होम’ में गॉल ब्लैडर की सर्जरी करवाई थी. यह ऑपरेशन डॉ. मोहम्मद नदीम ने किया था. ऑपरेशन के 15-20 दिन बाद ही नूर सबा की तबीयत भयानक रूप से बिगड़ने लगी. उन्हें पीलिया हो गया. अस्पताल ने दोबारा भर्ती तो किया, लेकिन बीमारी की असली वजह छिपा ली.
लगातार गिरती सेहत से परेशान होकर जब नूर सबा दूसरे अस्पताल पहुंचीं, तो वहां के डॉक्टरों ने जो बताया, उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. जांच में सामने आया कि पहली सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलत नस काट दी थी, जिसके कारण उनके शरीर में जहर (पीलिया) फैल रहा था. अपनी जान बचाने के लिए महिला को एक और (दूसरी) सर्जरी से गुजरना पड़ा.
दूसरी सर्जरी के बाद जब नूर सबा इंसाफ और जवाब मांगने अल्वी नर्सिंग होम के डॉ. मोहम्मद नदीम के पास पहुंचीं, तो वहां का ड्रामा और भी शॉकिंग था. नूर सबा का दावा है कि जब उन्होंने पूछा कि अगर मैं मर जाती तो क्या होता? तो डॉक्टर ने कहा, “तब भी अल्लाह की मर्जी होती. आरोप है कि अपनी इस भयंकर गलती को मानने के बजाय डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने मामले को रफा-दफा करने के लिए महिला को 500 से 1,000 रुपये देने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें: BJP की टीम नबीन का खाका तैयार: 11 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 6 सचिवों की चर्चा में कौन-कौन?
जैसे ही यह मामला ‘X’ (ट्विटर) पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अब इस डॉक्टर का जेल जाना भी अल्लाह की मर्जी ही होगी. फिलहाल, इस खौफनाक लापरवाही की शिकायत सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) तक पहुंच चुकी है. डॉ. नदीम ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन जांच की आंच अब अल्वी नर्सिंग होम तक पहुंच चुकी है.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…