Snake Viral Video Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन (उरई) से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर और देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यहा एक स्विमिंग पूल में मौज-मस्ती कर रहे युवकों के होश तब उड़ गए, जब नहाने के दौरान एक युवक के कच्छे के अंदर अचानक सांप घुस गया. इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (Jalaun Snake in Underwear).
यूपी के जालौन (उरई) में स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान एक युवक के अंडरवियर में सांप घुसने की सनसनीखेज घटना हुई. पूल में मौजूद एक अन्य युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को कच्छे के ऊपर से ही पकड़ लिया, जिसके बाद पीड़ित युवक ने गमछा लपेटकर कच्छा उतारा और बाहर फेंक दिया. बाद में लोगों ने सांप को लाठी से पीटकर मार डाला. इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना जालौन के उरई इलाके की है, जहां कुछ युवक गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में नहा रहे थे. तभी पानी में तैरता हुआ एक सांप अचानक एक युवक के कच्छे के अंदर घुस गया. सांप के अंदर घुसते ही युवक की जान हलक में अटक गई और वह वहीं पूल के पानी में सुन्न होकर खड़ा हो गया. जरा सी भी हलचल सांप को भड़का सकती थी और युवक की जान पर बन आती.
इस बेहद नाजुक और डरावनी स्थिति में पूल में मौजूद दूसरे युवक ने गजब की सूझबूझ दिखाई. उसने बिना डरे पीड़ित युवक की मदद की और अंडरवियर के अंदर घुसे सांप को पीछे की तरफ से (कच्छे के ऊपर से ही) मजबूती से दबोच लिया, ताकि सांप युवक को काट न सके. इसके बाद पीड़ित युवक ने तुरंत अपने शरीर पर एक गमछा लपेटा और सावधानी से अपना कच्छा निकालकर पानी के बाहर फेंक दिया.
स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान एक युवक के अंडरवियर में सांप घुस गया।😳
📍 उरई, जालौन, यूपी pic.twitter.com/9h1y2tvUTy
— The News Satire (@TheNewsSatire) June 25, 2026
जैसे ही सांप कच्छा सहित पानी से बाहर जमीन पर गिरा, वहां मौजूद लोगों ने तुरंत लाठी उठाई और सांप को पीट-पीटकर मार डाला. इस पूरी घटना के दौरान पूल परिसर में हड़कंप मचा रहा. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: गया का फतेहपुर बना कौमी एकता का गवाह; जहां एक भी मुस्लिम नहीं, वहां हिंदू निकाल रहे हैं मुहर्रम का जुलूस
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…