Bharat Express DD Free Dish

BJP की टीम नबीन का खाका तैयार: 11 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 6 सचिवों की चर्चा में कौन-कौन?

BJP President Nitin Nabin New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का खाका तैयार हो चुका है. सूत्रों के अनुसार, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव और 6 सचिवों की नियुक्ति होने जा रही है. देखें संभावित चेहरों की पूरी लिस्ट

BJP President Nitin Nabin New Team

BJP President Nitin Nabin New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में अब तक के सबसे बड़े और व्यापक फेरबदल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली बार होने जा रहे केंद्रीय कैबिनेट के फेरबदल के साथ ही, संगठन को पूरी तरह भविष्य के लिए तैयार करने की बिसात बिछाई जा चुकी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई ‘सुपर टीम’ का खाका लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है और कयास लगाए जा रहे हैं कि जून के आखिर तक इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.

नितिन नबीन की ताबड़तोड़ बैठकों और मंथन के पीछे आगामी राज्यों के विधानसभा चुनाव और विपक्ष के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को पूरी तरह ध्वस्त करने की एक सोची-समझी रणनीति छिपी है. यह है कि इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनुभवी दिग्गजों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को सबसे आगे रखा गया है.

11 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची (BJP Vice President List)

नितिन नबीन की नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के लिए 11 कद्दावर और अनुभवी नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है. इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर कड़े रणनीतिकारों के नाम है.

  • दिग्गज चेहरे: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, और एन. बीरेन सिंह
  • रणनीतिकार: संगठन के बेहद मजबूत स्तंभ सौदान सिंह, राम माधव, बिप्लब देव, और तारिक मंसूर
  • क्षेत्रीय क्षत्रप: रेखा वर्मा, लता उसेंडी, सुभाष बराला, और महाराष्ट्र से आशीष शेलार

7 महासचिव और 6 सचिवों की रेस कौन? (BJP Executive And General Secretaries List)

बीजेपी संगठन में रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले 7 राष्ट्रीय महासचिवों की संभावित सूची में सुनील बंसल, विनोद तावड़े, तरुण चुघ, सतीश पूनिया, डी. पुरंदेश्वरी, विष्णु दत्त शर्मा, और भूला सिंह के नाम सबसे आगे चल रहे हैं. ये वे चेहरे हैं जिन पर आगामी विधानसभा चुनावों को जिताने का मुख्य दारोमदार होगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- ‘थैंक्यू इंडिया’, अमेरिका की आजादी के 250 साल पर भारत ने दिया ‘हैदराबादी सरप्राइज’

सोशल मीडिया, युवाओं और आक्रामक राजनीति को साधने के लिए 6 प्रमुख राष्ट्रीय सचिवों के नामों पर मंथन पूरा माना जा रहा है. इस लिस्ट में बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या, सी.पी. जोशी, अनिल एंटनी, वनथी श्रीनिवासन, अमित मालवीय, और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नामों की सबसे तेज चर्चा है.

क्या है PDA, TMC, UBT का एंगल?

राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों और शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों को सरकार में स्थान दिया जा सकता है. हालांकि, इन सांसदों की सदस्यता पर अंतिम फैसला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पाले में है. लेकिन केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा और नितिन नबीन की राज्य मंत्रियों के साथ हुई ताबड़तोड़ गोपनीय बैठकों ने यह साफ कर दिया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन के बीच चेहरों की अदला-बदली का यह खाका बेहद अभेद्य और चौंकाने वाला होने वाला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read