सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Ghosts City: दुनिया में बहुत से ऐसे स्थान स्थित हैं, जिसका पहली बार अगर कोई नाम सुनता है तो वह चौंके बिना नहीं रह सकता. ऐसा ही अजब-गजब स्थान यूनाइटेड किंगडम के एक शहर में स्थित है. इसे दुनिया की सबसे डरावनी यानी भूतही जगह माना गया है. फिर भी इस जगह को देखने के लिए दुनियाभर के देशों से पर्यटक पहुंचते हैं. तो वहीं यहां पर लोग भूतों को खरीदने के लिए लाइन लगाते हैं. या ये कहें की दुकानों पर टंगे भूत अपने लिए ग्राहकों का इंतजार करते हैं.
बता दें कि यूनाइटेड किंगडम के इस शहर को घोस्ट सिटी के नाम से जाना जाता है. ये जगह यूनाइटेड किंगडम का यॉर्क शहर है. पुरातन वास्तुकला के नमूने के रूप में ये शहर मशहूर है. यूके का यॉर्क शहर दुनिया के सबसे डरावने शहर के तौर पर जाना जाता है. इस शहर में 350 पब स्थित हैं. इस अनोखे शहर को देखने के लिए हर साल देश विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं.
इस शहर में पुरानी इमारतों की भरमार है, जिसमें 12वीं सदी का नॉर्मन हाउस और 1316 में बना लेडीज रो शामिल है. बता दें कि इस शहर में एक गली भी है, जहां भीड़ भाड़ मौजूद रहती है. यही नहीं इस डरावनी गली में लोग भूतों की खरीदारी भी करते हैं और इसके लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं. दरअसल यहां पर स्थानीय पदार्थों से बने हुए यागादार चीजें बिकती हैं, जो भूतहा स्मृति चिह्न के तौर पर लोग खरीद कर घर ले जाते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक इस गली में एक खास इमारत स्थित है, जिसका निर्माण 1780 में हुआ था. इस इमारत का ग्राउंड फ्लोर बिक्री के लिए रखा गया है लेकिन ऊपर के फ्लोर वर्कशॉप की तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं. यहां की सबसे खास बात ये है कि आप अपना खुद का भूत बनवा कर खरीद सकते हैं. यहां पर रहस्यमयी भूतहा खूबसूरत पेंटिंग्स भी देख सकते हैं.
स्थानीय लोग इस गली को लेकर दावा करते हैं कि यहां गलियों तक में इस तरह के भूत घूमते फिर रहते हैं. एक शख्स ने पिछले साल का किस्सा सुनाते हुए बताया कि लोगों ने इस शहर में भूतों को देखने का दावा किया था. एक अन्य किस्से में लोगों ने दावा किया कि जून में ही एक सीसीटीवी में बिना सवारी के बाइक कैद हुई थी. हालांकि इसकी सच्चाई की पुष्टि की बात सामने नहीं आ सकी है लेकिन इस शहर में इस तरह की भूल भुलैया वाले कई गली-मोहल्ले हैं जो लोगों को भूतही जगह का बखूबी अहसास कराते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…