चुनाव

UP Politics: ‘BJP सरकार बनी तो ये शादी भी नहीं होने देंगे… बूढ़े हो जाओगे’- जानें अखिलेश यादव ने किसके लिए किया चौंकाने वाला दावा

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासत तेज हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं. एक ताजा बयान में तो उन्होंने युवाओं से ये तक कह दिया है कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो शादी भी नहीं होगी और नौकरी के लिए बूढ़े हो जाओगे. इटावा में अपने पैतृक गांव सैफई में होली मिलन समारोह में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘होली का त्योहार हमें खुशियां मनाने, एक-दूसरे को गले लगाने का मौका दे रहा है. आपको और मुझे संकल्प लेना चाहिए कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे.”

अखिलेश ने आगे कहा, “यह (होली) एक बहुरंगी त्योहार है, कुछ लोगों को रंग पसंद नहीं हैं, वे केवल एक ही रंग पसंद करते हैं. लेकिन हमारा लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब इसमें अलग-अलग विचारधारा और अलग-अलग सोच के बहुरंगी लोग होंगे.’’अखिलेश ने महंगाई पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है. साथ ही अखिलेश ने राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि BJP के कार्यकाल मे एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है.

ये भी पढ़ें-Mukhtar Ansari: मुख्‍तार अंसारी की अचानक ब‍िगड़ी तबीयत, बांदा मेड‍िकल कॉलेज में भर्ती, बेटों ने क‍िया ये दावा

कोई परीक्षा ऐसी नहीं जिसका प्रश्नपत्र लीक न हुआ हो

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘सरकार द्वारा आयोजित कोई परीक्षा ऐसी नहीं बची, जिसका प्रश्नपत्र लीक न हुआ हो. सरकार जानबूझ कर प्रश्न पत्र लीक करवा रही है, क्योंकि सरकार नहीं चाहती नौकरी देना पड़े, नौकरी देना पड़ेगा तो आरक्षण भी देना पड़ेगा. इनके हाथ मे न रोजगार है न नौकरी देना, आगे आने वाले 10 सालों तक BJP सरकार में बनी रही तो ये शादी भी नहीं होने देगी, नौकरी के इंतजार मे तब तक बूढ़े हो जाओगे.’’

चुनावी बॉण्ड को लेकर सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘ये चुनावी बॉण्ड सबसे ज्यादा कहां गये, सब जान गये हैं. चंदा तो स्वेच्छा से या लोगों की मदद करने के लिए देते हैं लेकिन जहां ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग का दबाव वसूलने के लिए बनाया जाता है उसे ‘वसूली’ कहते हैं. सपा प्रमुख आगे बोले, “चुनावी बॉन्ड पर सबसे ज्यादा बैंडबाजा BJP की ओर से मचाया जा रहा है. अगर कोई BJP को पैसा देता है तो यह दान है और अगर यह किसी और को देता है तो यह काला धन है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago