Greater Noida Viral Video
Greater Noida Viral Video: देशभर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने से बाज नहीं आते. ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कथित तौर पर ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का बताए जा रहे इस वीडियो में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति को माइक से ऐसी चेतावनी मिलती है कि वह तुरंत वापस आकर अपना कचरा उठाने लगता है.
वायरल वीडियो में रात करीब 10 बजकर 14 मिनट का समय दिखाई देता है. सड़क पर ज्यादा चहल-पहल नहीं है. इसी दौरान एक शख्स कचरे से भरी पन्नी लेकर आता है और सड़क किनारे दीवार के पास फेंककर जाने लगता है. उसे लगता है कि रात के अंधेरे में उसकी इस हरकत को कोई नहीं देख रहा है, लेकिन उसकी पूरी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है.
Greater Noida: बीटा-1 में सड़क पर कूड़ा फेंकते ही कैमरे में कैद हुआ शख्स।
माइक पर अनाउंसमेंट हुआ, “भाई, कूड़ा क्यों फेंका? उठाओ भाई!” 😅अनाउंसमेंट सुनकर शख्स भौचक्का रह गया और इधर-उधर देखने लगा।
आखिरकार फेंका हुआ कूड़ा उठाया।
अब घर ले गया या सही जगह फेंका, ये पता नहीं! 😂👏 https://t.co/9CiX1DdLG1— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 10, 2026
जैसे ही शख्स कूड़ा फेंककर आगे बढ़ता है, अचानक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से आवाज आती है, ‘ओ भाई, इधर आओ… कूड़ा क्यों डाला वहां? कूड़ा यहां से उठाओ.’ अचानक आवाज सुनकर शख्स हैरान रह जाता है. वह रुककर इधर-उधर देखने लगता है. आसपास कोई व्यक्ति नजर नहीं आता, ऐसे में उसे समझ नहीं आता कि उसे कौन बुला रहा है.
यह भी पढ़ें: 23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?
जब शख्स तुरंत कूड़ा नहीं उठाता, तो माइक से दोबारा चेतावनी दी जाती है, ‘सुबह चालान कटेगा आपका, सर आ गए आप कैमरे में… कूड़ा उठाओ वहां से भाई.’ इसके बाद शख्स वापस उसी जगह पहुंचता है, जहां उसने कचरे की पन्नी फेंकी थी. वह नीचे झुककर कूड़ा उठाता है और उसे अपने साथ लेकर वहां से चला जाता है. वीडियो का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
बताया जा रहा है कि शख्स को स्मार्ट CCTV कैमरों और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए टोका गया. हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि कैमरे का संचालन किस विभाग द्वारा किया जा रहा था और शख्स का चालान काटा गया या नहीं. वीडियो पर कई यूजर्स ने इस व्यवस्था की तारीफ की है. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों को तुरंत टोकने से ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है. यह वीडियो एक अहम संदेश भी देता है कि शहर को साफ रखना सिर्फ प्रशासन और सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है. हर नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने से बचना चाहिए.
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…