Morbi Viral Video: गुजरात के मोरबी जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. यहां एक किसान के कुएं का पानी अचानक ऐसे हिलने लगा जैसे वह कोई डांस कर रहा हो. इस अनोखे और अजीबोगरीब नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है जिसके बाद से यह कुआं लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
यह अनोखी घटना मोरबी तालुका के वीरपरदा गांव की है. यहां रहने वाले एक किसान प्रांजीवनभाई साराड़िया ने मानसून आने से करीब तीन महीने पहले अपने खेत में कुआं खुदवाया था. इस बार अच्छी बारिश होने की वजह से कुआं पानी से लबालब भर गया था. लेकिन पिछले रविवार से इस कुएं के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए. कुएं का पानी अचानक मटमैला होने लगा और उसमें लहरें उठने लगीं. पानी के इस तरह लगातार हिलने-डुलने का सिलसिला मंगलवार को थोड़ी देर के लिए थमा जरूर लेकिन बुधवार शाम होते-होते यह फिर से शुरू हो गया.
कुएं के पानी का इस तरह हिलना-डुलना इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गया. फिर क्या था, वीरपरदा और आसपास के गांवों के लोग इस अजूबे को देखने के लिए उमड़ पड़े. देखते ही देखते यह कुआं लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बन गया और इसका वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होने लगा.
मामला तूल पकड़ता देख जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया. मोरबी के जिला कलेक्टर स्वप्निल खरे ने साफ किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. कलेक्टर के निर्देश पर जिला भूविज्ञानी जगदीश वढेर ने तुरंत मौके का मुआयना किया.
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जब भारी बारिश का पानी जमीन के अंदर रिसकर पहुंचता है, तो चट्टानों के बीच फंसी हुई गैस पर दबाव पड़ता है. इसी गैस के प्रेशर की वजह से कुएं का पानी इस तरह ऊपर-नीचे हो रहा है.
ये भी पढ़ें- ‘ये बिहार है भईया, यहां सब मुमकिन है…’ फ्रैक्चर पैर में गत्ता चिपकाकर मरीज को किया रेफर; देखें VIDEO
लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे कि कहीं यह किसी बड़े भूकंप का संकेत तो नहीं है? इस डर को दूर करने के लिए प्रशासन ने तुरंत राज्य भूकंप विज्ञान विभाग से रिपोर्ट मांगी. विभाग ने साफ किया कि पिछले 8-10 दिनों में मोरबी में किसी भी तरह की भूकंपीय गतिविधि दर्ज नहीं की गई है.
फिलहाल इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठाने के लिए भूजल अनुसंधान संस्थान की एक खास टीम जल्द ही खेत का दौरा करने वाली है. यह टीम जमीन के अंदर की मिट्टी और पानी की गहराई से जांच करेगी जिसके बाद ही आधिकारिक तौर पर यह साफ हो पाएगा कि इस पानी के नाचने के पीछे की असली वजह क्या है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…