उत्तर प्रदेश

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां एक महिला ने अपने वर्तमान साथी के साथ मिलकर अपने ही पूर्व पति के साथ ऐसी बर्बरता की, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. महिला ने न सिर्फ अपने पति को बंधक बनाया, बल्कि उसका आधा सिर मुंड़वा दिया, आधी मूंछ काट दी और गले में जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में उसकी बेइज्जती की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी गई है.

महिला की हैरान करने वाली कहानी?

यह पूरा सनसनीखेज मामला हरदोई जिले के हरपालपुर इलाके के खुर्रमपुरवा गांव का है. जिस महिला पर यह गंभीर आरोप लगे हैं, उसका नाम सोनिया यादव है. सोनिया की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उसकी अब तक तीन शादियां हो चुकी हैं और उसके कुल 9 बच्चे हैं. इसके बावजूद उसका मन नहीं भरा और वह चौथे युवक के साथ चक्कर चलाने की तैयारी में थी. जब उसके तीसरे पति ने उसे ऐसा करने से रोका और इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर महिला ने उसे साजिश के तहत बुलाया और खौफनाक सजा दे डाली.

इंस्टाग्राम पर प्यार और फिर शादी

पीड़ित पति नरेंद्र, जो मूल रूप से मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई. नरेंद्र के मुताबिक, सोनिया से उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ती गई और दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद नरेंद्र कन्नौज पहुंचा, वहां से सोनिया को गुरुग्राम ले गया और एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली.

परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर नरेंद्र करीब ढाई साल तक सोनिया के साथ पति की तरह रहा. लेकिन कुछ समय बाद जब उसे पता चला कि सोनिया पहले से ही दो शादियां कर चुकी है और उसके 9 बच्चे हैं, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

ये भी पढ़ें- एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

चौथे अफेयर के शक ने लिया खूनी रूप

नरेंद्र के अनुसार जुलाई 2026 में सोनिया की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे कन्नौज छोड़ आया था, लेकिन दोनों का संपर्क फिर भी बना रहा. इस दौरान सोनिया ने अलग-अलग बहानों से उससे करीब 40 हजार रुपये भी ऐंठे.

विवाद तब भड़का जब 25 सितंबर को नरेंद्र गुरसहायगंज में सोनिया से मिला और उसने उसका मोबाइल चेक किया. मोबाइल में किसी चौथे शख्स के साथ सोनिया की रोमांटिक बातचीत देखकर नरेंद्र का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई. आरोप है कि इसी दौरान सोनिया ने नरेंद्र को अपने गांव खुर्रमपुरवा बुला लिया और वहां अपने दूसरे पति मुन्ना यादव के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया.

इसके बाद दोनों ने मिलकर नरेंद्र का आधा सिर और आधी मूंछ काट दी, गले में जूतों की माला डाली और इसका वीडियो भी बना लिया. वीडियो में रोते-गिड़गिड़ाते नरेंद्र की हालत देखकर किसी का भी दिल पसीज जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

9 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

52 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

56 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 hour ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

1 hour ago