अजब-गजब

Ajab Gajab: जहां छात्र पढ़ते थे साइंस, आज वहां भटकती हैं आत्माएं, बेहद खौफनाक है इस हैदराबाद कॉलेज की दास्तान

Ajab Gajab: हैदराबाद का खैरताबाद साइंस कॉलेज आज शहर की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है. एक समय यह कॉलेज पढ़ाई और छात्रों की चहल-पहल से गूंजता था. लेकिन अब यहां सन्नाटा और रहस्य ही बाकी हैं.

ढही इमारत और बंद हुआ कॉलेज

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब यह कॉलेज चालू था, तभी अचानक इमारत का एक हिस्सा ढह गया. हादसे के बाद कॉलेज बंद कर दिया गया. इसके बाद से यहां इंसानों का आना-जाना लगभग खत्म हो गया. लोग कहते हैं कि रात होते ही यहां से अजीब आवाजें सुनाई देती हैं. ऐसा लगता है जैसे कोई अनदेखा अस्तित्व आज भी इस इमारत में मौजूद हो.

मृत शरीर पर होता था परीक्षण

कहा जाता है कि कॉलेज के साइंस लैब में मृत शरीर पर टेस्टिंग होती थी. वह भी बिना सरकारी अनुमति. जब यह बात अधिकारियों तक पहुंची, तो लैब के साथ पूरा कॉलेज बंद कर दिया गया. बताया जाता है कि कई शवों को सही तरीके से नष्ट नहीं किया गया. लोगों का मानना है कि उनकी आत्माएं आज भी यहां भटक रही हैं.

ये भी पढ़ें: दामाद जी का डरावना स्वागत! मौके पर पहुंच गई पुलिस, कोर्ट से पहले गांव में फैसला

सिक्योरिटी गार्ड की रहस्यमयी मौत

कॉलेज बंद होने के बाद यहां एक गार्ड की ड्यूटी लगाई गई. लेकिन एक दिन उसकी लाश कॉलेज के अंदर मिली. कहा जाता है कि उसे अंदर से अजीब आवाजें सुनाई दीं. जब वह देखने गया तो वापस नहीं लौटा. अगली सुबह उसकी लाश बरामद हुई. इस घटना के बाद यहां तैनात करना भी बंद कर दिया गया.

डर का अड्डा बन चुका कॉलेज

इन घटनाओं के बाद लोगों ने इस कॉलेज से दूरी बना ली. आज यह जगह हैदराबाद की सबसे भूतिया जगह मानी जाती है. स्थानीय लोग मानते हैं कि यहां आत्माओं का डेरा है. शायद यही कारण है कि यहां रात में कोई भी कदम रखने की हिम्मत नहीं करता.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

7 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago