Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने पारिवारिक झगड़े के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. गुस्से में उसने पहले अपने चार मासूम बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया और फिर खुद भी कूदकर जान दे दी. इस हादसे में पांचों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस घटना के पीछे की पूरी कहानी के बारे में.
आशंका जताई जाती है कि पिता ने चार बच्चों को पहले कुएं में धकेला और फिर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली. दिल दहलाने वाली इस घटना के पीछे पति-पत्नी विवाद को कारण बताया गया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था. पति द्वारा लगातार मारपीट किए जाने के कारण उसकी पत्नी शीला अपनी माँ के साथ रह रही थी. ये चारों बच्चे महकारी नगर तालुका के बारादरी स्थित अहिल्यानगर के वीरभद्र प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे थे. पिता स्कूल पहुंचा और वहीं से बच्चों को अपने साथ लेकर यहां आया और फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुटी है.
इस घटना में पांचों की मौत हो गई. बच्चों की उम्र 6 से 9 साल के बीच बताई जा रही है. जब देर तक अरुण और बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान सच सामने आया और पूरे गांव में मातम फैल गया.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जन्माष्टमी उत्सव पर हादसा, दही हांडी खेल में 2 की मौत, 200 घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस के अनुसार, मृतक अरुण काले की उम्र 35 साल थी. जब उसका शव निकाला गया तो उसका बायां हाथ और पांव रस्सी से बंधा हुआ मिला.
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है. लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. पारिवारिक विवाद ने एक साथ पांच जिंदगियां छीन लीं.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास…
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…