अजब-गजब

तोता उड़, मैना उड़, इंडिगो…, इंडिगो फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री खेल रहे ये खेल, वायरल हो गया वीडियो

Tota Udd Maina Udd Game Viral: इंडिगो एयरलाइन्स संकट की वजह से बीते 4 दिनों से पैसेंजर्स बेहाल हैं. अबतक 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं. वहीं कई फ्लाइट्स लेट चल रही हैं. एयरपोर्ट पर यात्री खचाखच भरे हुए हैं. एयरपोर्ट पर मौजूदा स्थिति को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें यात्री चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं. इस मुश्किल समय में भी यात्री अपना मन बहलाने के लिए कई चीजें कर रहे हैं, कोई रील बना रहा है, तो कोई अंताक्षरी का गेम खेल रहा है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे लोग खुब पसंद कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ दोस्त एयरपोर्ट पर ही मनोरंजन के लिए चिड़िया उड़-मैना उड़ गेम खेल रहे हैं. खास बात है कि इस वीडियो में उन्होंने इंडिगो एयरलाइन का भी मजाक उड़ा दिया. जो अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

इस अकाउंट ने किया है पोस्ट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @soulsalad_theband अकाउंट से पोस्ट किया गया है. जिसमें उन्होंने इंडिगो से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि आजकल इंडिगो के यात्रियों की ज़िंदगी. इंडिगो एयरलाइन्स तुमने ये क्या बकवास मचा रखी है. @soulsalad_theband एक म्यूजिकल बैंड का आधिकारिक अकाउंट है.

वायरल हो रहे वीडियो में ये सभी दोस्त एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का वेट कर रहे हैं. फ्लाइट लेट होने पर मन बहलाने के लिए सभी दोस्त एयरपोर्ट पर ही तोता उड़-मैना उड़ खेल रहे हैं.

कैसे खेलते हैं ये गेम?

अगर आप इस गेम के बारे में नहीं जानते हैं तो चलिये हम बताते हैं. इस गेम को खेलने के लिए सभी लोग एक जगह पर सर्कल बनाकर इकट्ठा हो जाते हैं और एक व्यक्ति अपनी हथेली को बीच में रखता है. जिसपर सभी लोग अपनी एक उंगली रख देते हैं. फिर एक व्यक्ति जल्दी-जल्दी उड़ने वाली चीजों का नाम लेता है. जिसपर सभी को उसी रफ्तार से अपनी उंगली उठानी होती है. इसी बीच वो व्यक्ति किसी नहीं उड़ने वाली चीज का नाम लेता है. अगर उसपर कोई उंगली उठा देता है तो वह हार जाता है और उसे सजा दी जाती है.

ये भी पढ़ें- किराये की लूट पर DGCA का एक्शन! इंडिगो संकट के बीच एयरलाइन्स को निर्देश- फेयर कैप्स का करें पालन, नहीं तो होगी कार्रवाई

वायरल हो रहे वीडियो में भी सभी दोस्त यहीं गेम खेलते नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक शख्स ने इंडिगो उड़ कहता है. जिसपर एक दोस्त उंगली उठा देता है.

वायरल हो रहा वीडियो काफी मजेदार है. लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अबतक 47 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं कमेंट तो हजारों में है. यह वीडियो एक दिन पहले डाला गया था जो अब वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago