IndiGo Flight Cancellation: दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु समेत तमाम बड़े शहरों में हवाई यात्रा करने वालों को आज भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने एक साथ 570 उड़ानों को रद्द कर दिया. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत कम से कम 11 बड़े एयरपोर्ट इस संकट की चपेट में हैं.
मुंबई (Mumbai Airport) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर सुबह 9 बजे तक इंडिगो (IndiGo) की 109 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. यात्रियों को आखिरी मौके पर सूचना मिली, जिससे एयरपोर्ट पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें और गुस्सा देखने को मिल रहा है.
देश के कई बड़े शहरों में हजारों यात्री एयरपोर्ट काउंटर और ऑनलाइन पोर्टल पर रिफंड या दूसरी फ्लाइट में सीट लेने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर भी यात्रियों का गुस्सा साफ दिख रहा है.
यात्रियों की शिकायतों पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने इंडिगो (IndiGo) को आदेश दिया है कि सभी प्रभावित यात्रियों को बिना किसी कटौती के तुरंत पूरा रिफंड दिया जाए. साथ ही, जो एयरलाइंस इस मौके पर ज्यादा किराया वसूल रही हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है कि तय किराया सीमा का सख्ती से पालन करना होगा. आगे की स्थिति पर मंत्रालय की नजर बनी हुई है और जरूरत पड़ी तो और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.
इंडिगो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उड़ानें रद्द करने की ठोस वजह नहीं बताई है. कुछ खबरों में तकनीकी खराबी और क्रू की कमी का जिक्र है, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई बड़ा बयान नहीं आया है. हालांकि, यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर चेक करते रहें और अगर संभव हो तो यात्रा टाल दें.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…