अजब-गजब

इस देश की जेल में पहली बार शुरू हुआ ‘सेक्स रूम’, कैदियों को मिलेगा निजी समय

Italy Prison Sex Rooms: दुनिया के अलग-अलग देशों में जेलों में बंद कैदियों को कई अधिकार दिए जाते हैं, ताकि उन्हें भी एक गरिमामय जीवन जीने का अवसर मिल सके. इनमें सबसे महत्वपूर्ण है जीने का अधिकार, सम्मानजनक व्यवहार, संतुलित और पौष्टिक भोजन, तथा उचित चिकित्सकीय देखभाल तक पहुंच जैसे अधिकार शामिल हैं.

वहीं अधिकतर देशों की जेलों में कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए मनोरंजन और खेल गतिविधियों में भाग लेने की भी अनुमति दी जाती है. इसके अलावा उन्हें समय-समय पर अपने परिजनों से मिलने का भी हक दिया जाता है, ताकि पारिवारिक संबंध बने रहें और सामाजिक जुड़ाव बना रहे. हालांकि इन अधिकारों की सीमा और स्वरूप हर देश में अलग-अलग हो सकते हैं, जो मुख्य रूप से वहां के कानून और अपराधों की प्रकृति पर निर्भर करता है.

इटली की जेलों में कैदियों के लिए ‘सेक्स रूम’

हाल ही में इटली ने कैदियों को एक नया और अनोखा अधिकार प्रदान कर इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. अब वहां के कैदियों को अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने की अनुमति मिल गई है. इसके लिए जेलों में विशेष ‘इंटीमेट रूम’ यानी निजी कमरे बनाए गए हैं.

जी हां दरअसल, इटली ने इतिहास रचते हुए अपनी जेल में पहली बार ‘सेक्स रूम’ की शुरुआत कर दी है, जहां कैदियों को अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी समय बिताने की अनुमति दी गई है.

यह नई व्यवस्था केंद्रीय इटली के उम्ब्रिया क्षेत्र की टर्नी जेल में शुरू की गई है, जहां एक कैदी ने अपनी महिला साथी से एक विशेष कमरे में मुलाकात की. यह पहल इटली की संवैधानिक अदालत के उस ऐतिहासिक फैसले के बाद शुरू हुई है, जिसमें अदालत ने माना कि कैदियों को अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी मुलाकातों का अधिकार होना चाहिए और ऐसे पलों में जेल प्रहरी की निगरानी नहीं होनी चाहिए.

संवैधानिक अदालत का ऐतिहासिक निर्णय

समाचार एजेंसी ANSA को बताया, “हमें खुशी है कि सब कुछ शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हुआ. हालांकि, इसमें शामिल लोगों की निजता बनाए रखना बेहद जरूरी है.” उन्होंने आगे कहा, “यह एक तरह का प्रयोग था जो सफल रहा, और आने वाले दिनों में अन्य कैदियों को भी इसी तरह की सुविधा दी जाएगी.”

इस साल जनवरी में आए अदालत के निर्णय में यह भी उल्लेख किया गया कि फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड्स और स्वीडन सहित कई यूरोपीय देशों में पहले से ही conjugal visits यानी वैवाहिक मुलाकातों की अनुमति है.

कैदियों को मिलेंगी ये जबरदस्त सुविधाएं

न्याय मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, जिन कैदियों को इस प्रकार की निजी मुलाकातों की अनुमति दी जाएगी, उन्हें ऐसे कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें एक बिस्तर और टॉयलेट होगा, और वे वहां दो घंटे तक रह सकते हैं. हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देशों में यह भी कहा गया है कि कमरे का दरवाज़ा बंद रहेगा लेकिन लॉक नहीं किया जाएगा, ताकि किसी आपात स्थिति में सुरक्षाकर्मी भीतर प्रवेश कर सकें.

गौरतलब है कि इटली की जेलें अत्यधिक भीड़भाड़ की समस्या से जूझ रही हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश की जेलों में इस समय 62,000 से अधिक कैदी हैं, जो कि जेलों की अधिकतम क्षमता से 21% ज्यादा हैं. बीते समय में जेलों में आत्महत्याओं के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें: CIJ संजीव खन्ना को लेकर बीजेपी सांसद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका, अमिताभ ठाकुर और AOR ने उठाई आवाज

  • भारत एक्सप्रेस
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago