Shani Dev Ki Katha: शनि देव की कहानी केवल धर्म और आस्था की बात नहीं है, बल्कि यह हमें जिंदगी की कई अहम सीख भी देती है. उनके जन्म से लेकर न्यायाधीश बनने तक की पूरी यात्रा संघर्ष और सीख से भरी है. आइए जानते हैं शनि देव की कथा से मिलने वाली 5 महत्वपूर्ण बातें, जो हमारे जीवन में भी उपयोगी साबित हो सकती हैं.
क्रोध को इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन कहा गया है. गुस्से में लिया गया निर्णय अक्सर नुकसानदायक होता है. शनि देव के जीवन में भी यही हुआ. जब उनके पिता सूर्य देव ने मां छाया का अपमान किया, तो शनि ने क्रोध में आकर सूर्य से अपने संबंध बिगाड़ लिए. इससे यह सीख मिलती है कि गुस्से में रिश्ते टूट सकते हैं, इसलिए संयम रखना जरूरी है.
रिश्तों में पारदर्शिता बहुत जरूरी होती है. अगर बातों को छुपाया जाए तो संदेह जन्म लेता है. शनि की मां संज्ञा तप करने गईं और अपनी छाया को सूर्य देव के पास छोड़ गईं, लेकिन उन्होंने यह बात सूर्य को नहीं बताई. बाद में जब शनि का जन्म हुआ और उनका रंग काला था, तो सूर्य ने संदेह किया. इसी कारण पिता-पुत्र का रिश्ता कभी सामान्य नहीं हो पाया.
ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत करने वाली महिलाएं इन नियमों का करें पालन, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं?
क्षमा करना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन यही बड़प्पन की निशानी है. यदि सूर्य देव अपने पुत्र शनि को क्षमा कर देते, तो परिवार में क्लेश नहीं होता. शनि ने मां के सम्मान के लिए प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन अगर सूर्य उन्हें समझते और माफ कर देते, तो रिश्तों में मिठास बनी रहती.
शनि देव अपनी मां छाया से बहुत प्रेम करते थे. वे हमेशा मां की बात मानते और उनका सम्मान करते थे. जब सूर्य देव ने उनकी मां को अपमानित किया, तो शनि ने इसका विरोध किया. वे इतने आहत हुए कि अपने ही पिता को ग्रहण लगा दिया. हालांकि मां के कहने पर उन्होंने क्षमा मांग ली. इस प्रसंग से यह सीख मिलती है कि मां के सम्मान में कभी समझौता नहीं होना चाहिए.
शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है. वे कर्म के अनुसार फल देते हैं. उन्होंने कभी अपने और पराए का भेद नहीं किया. जब इंद्र ने उनकी परीक्षा लेने के लिए एक योजना बनाई और उसमें उनकी मां छाया घायल हुईं, तो पहले शनि ने मां को बचाया. लेकिन जब असली दोषी की बात आई, तो उन्होंने निष्पक्ष होकर इंद्र को दोषी ठहराया और उन्हें दंड दिया. इससे यह सीख मिलती है कि न्याय करते समय पक्षपात नहीं होना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…