कानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. यह मामला जितना हैरान करने वाला है, उतना ही दुखद भी. एक नई नवेली दुल्हन के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब उसे पता चला कि जिस शख्स के साथ उसने सात फेरे लिए हैं, वह सुहागरात मनाने के काबिल ही नहीं है. मामला अब थाने की दहलीज तक जा पहुंचा है और पुलिस ने पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
दरअसल, पीड़िता की शादी अप्रैल 2025 में बड़े ही धूमधाम से हमीरपुर के एक युवक के साथ हुई थी. लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए. तिलक, गोदभराई और रिंग सेरेमनी में सोने की चेन से लेकर महंगे घरेलू सामान तक सब कुछ दिया गया. घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन दुल्हन को क्या पता था कि विदाई के बाद उसकी जिंदगी में अंधेरा छाने वाला है. शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची, तो पहली रात से ही पति का व्यवहार अजीब था. वह पास आने के बजाय बहाने बनाकर दूर भागने लगा.
दुल्हन को पहले लगा कि शायद नया माहौल है, इसलिए पति शर्मा रहे होंगे. शादी के कुछ दिन बाद दोनों नोएडा चले गए. वहां करीब एक महीने साथ रहने के दौरान भी जब पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए, तब महिला को शक हुआ. बार-बार पूछने और दबाव बनाने पर जो सच सामने आया, उसने पैरों तले जमीन खिसका दी. पता चला कि पति नपुंसक है और यह बात शादी से पहले पूरे ससुराल वालों को पता थी. सिर्फ दहेज के लालच में उन्होंने एक मासूम लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी. इतना ही नहीं, जिस 3BHK फ्लैट को दूल्हे की संपत्ति बताया गया था, वह भी उसके ताऊ-ताई का निकला.
जब पीड़िता ने इस धोखे का विरोध किया, तो ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया. पति ने प्यार जताने के बजाय उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा. ससुराल वाले भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. उसे समाज में बदनामी का डर दिखाकर चुप रहने को कहा गया. हद तो तब हो गई जब अक्टूबर महीने में उसके जेवर और कैश छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. पीड़िता ने किसी तरह 112 नंबर पर कॉल करके अपनी जान बचाई और अपने मायके कानपुर लौटी.
ये भी पढ़ें: सेहरा सजाकर आया दूल्हा, लेकिन ससुराल की जगह नसीब हुई कालकोठरी, ड़की ने बारात बुलाकर भिजवा दिया जेल
-भारत एक्सप्रेस
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…