IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे धांसू मुकाबले पर पहले से ही संकट के बादल छाए हुए हैं. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में बारिश ‘विलेन’ की भूमिका निभाने के लिए काफ़ी उत्सुक दिख रही है.
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली के बयान ने मानों मैच को लेकर पाक की हताशा को सबके सामने ला दिया. उन्होंने भारत के ख़ौफ़ में टिप्पणी कर दी है कि अल्लाह करे मैच टल जाए. इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है. प्रशंसक कहते नजर आ रहे हैं कि पाक मैच से पहले ही पानी मांगने लगा.
जहां पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस IND vs PAK मैच की ताक लगाए बैठे हैं, वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. एक स्पोर्ट चैनल पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी दुआ है कि अल्लाह ताला बारिश कर दे. यही नहीं जब उनसे दुबारा पूछा गया कि क्या वे पूरा मैच नहीं देखना चाहते, तो उन्होंने बिना सोचे समझे कह दिया कि मैं बारिश चाहता हूं. उनके इस बयान से पाकिस्तान की हताशा साफ तौर पर दिख रही है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बारिश सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आ रही है. AccuWeather के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो में 94 फीसदी बारिश की संभावना है. पूरा दिन बादल छाए रहेंगे, धूप निकलने की कोई उम्मीद नहीं है. शाम तक बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन नमी 74 फीसदी तक पहुंच सकती है. मैच के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना भी 26 फीसदी बताई गई है. ऐसे में मैच शुरू होने से पहले ही या बीच में ही बारिश आकर सब कुछ बर्बाद कर सकती है.
आईसीसी ने बहुत साफ कर दिया है कि टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. बता दें कि रिजर्व डे सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रखा गया है. यानी अगर 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो मैच को पूरी तरह रद्द मान लिया जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. जिसके चलते कोई रिजर्व डे नहीं होने से मैच का दोबारा खेला जाना नामुमकिन है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…