अजब-गजब

कांवड़ यात्रा में दिखा गजब का नजारा! नंदी के रूप में सजी बाइक, सवारी करते दिखे कपल; VIDEO वायरल

Nandi Bike Kanwar: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्तों की अनोखी और अद्भुत तस्वीरें सामने आती हैं. कोई पैदल नंगे पांव मीलों का सफर तय करता है, तो कोई अपनी कांवड़ को बेहद शानदार तरीके से सजाकर ले जाता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए चौंक जाएंगे.

इस वायरल वीडियो में एक कांवड़िया कपल ऐसी मोटरसाइकिल पर सवार नजर आ रहा है जिसे पूरी तरह से भगवान शिव के वाहन ‘नंदी’ का रूप दे दिया गया है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो वे किसी आम बाइक पर नहीं बल्कि सचमुच नंदी महाराज पर सवार होकर यात्रा कर रहे हों.

देसी जुगाड़ और आस्था का मेल

सामने आए इस वीडियो में दिख रही सफेद रंग की बाइक की सजावट देखते ही बनती है. बाइक को इस खूबी से डिजाइन और डेकोरेट किया गया है कि पहली नजर में किसी को भी समझने में थोड़ा वक्त लग जाता है कि आखिर यह कोई गाड़ी है या कुछ और सड़क से गुजरने वाले लोग भी इस नजारे को टकटकी लगाए देखते रह जाते हैं. बाइक पर एक महिला और एक पुरुष बैठे हैं जो पूरी तरह से कांवड़ यात्रा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.

चूंकि हिंदू धर्म में नंदी को भगवान शिव का सबसे प्रिय और पवित्र वाहन माना जाता है इसलिए शिव भक्त अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं. इस कपल ने अपनी बाइक को ही नंदी की थीम देकर भक्ति और क्रिएटिविटी का एक ऐसा बेजोड़ उदाहरण पेश किया है जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है और जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंटरनेट पर छाए मजेदार रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग इस देसी जुगाड़ और अजब गजब कलाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘India is not for beginners’. हालांकि यह वीडियो कहां का है और किस जगह शूट किया गया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इंटरनेट पर यह क्लिप लोगों के बीच चर्चा का विषय जरूर बन गई है.

ये भी पढ़ें- थानें में भी नहीं सुरक्षित! मुंगेर में पुलिस कस्टडी से उड़ गया पूरा का पूरा ट्रक

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago