कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त, रास्ते में काल ने रोका रास्ता; टकराई बाइक, 2 की मौत
Kanwar Yatra Accident: महाराष्ट्र के अकोला में कांवड़ यात्रा पर निकले दो शिवभक्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. पेट्रोल भराकर लौटते समय बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसा रात करीब 1 बजे अकोला-बार्शीटाकली रोड पर हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अमरोहा में कांवड़ियों के डीजे में लगी भीषण आग, मची भगदड़ जैसी स्थिति; बाल-बाल बचे श्रद्धालु
Amroha Kanwar Yatra Fire: अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर कांवड़ियों के जत्थे के साथ चल रहे डीसीएम पर लगे डीजे में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. जनरेटर के ओवरहीट होने से आग लगने की आशंका है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी कांवड़िए के घायल होने की सूचना नहीं है.
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 4.5 करोड़ से अधिक शिवभक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
इस बार उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है. गाजियाबाद से हरिद्वार तक 4.5 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए यात्रा में शामिल हुए.
कांवड़ यात्रा में दिखा गजब का नजारा! नंदी के रूप में सजी बाइक, सवारी करते दिखे कपल; VIDEO वायरल
सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिव भक्त कपल ने अपनी मोटरसाइकिल को भगवान शिव के वाहन 'नंदी' की तरह सजाया है. इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शिवभक्तों की सेवा में मंत्री जी! कांवड़ियों के लिए तलीं कचौरियां, अपने हाथों से कराया भोजन
Kanwar Yatra: मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान मंत्री सोमेंद्र तोमर सेवा शिविर पहुंचे. उन्होंने कांवड़ियों से मुलाकात की और खुद कड़ाही संभालकर कचौरियां तलीं.
CRPF जवान को पीटते कांवड़ियों का वीडियो वायरल, जानिए पूरा दावा और उसका सच
सोशल मीडिया पर सीआरपीएफ जवान को पीटते कांवड़ियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए क्या ऐसा सच में हुआ है.
बुर्के में कांवर लेकर निकलीं उज्मा खान, बोलीं- सनातन धर्म सबसे अच्छा, धर्म परिवर्तन की इच्छा
Uzma Khan Kanwar Yatra: बुलंदशहर के अनूपशहर में नोएडा निवासी उज़्मा खान काले बुर्के में कांवर लेकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं. उज्मा ने कहा कि वह लगातार दूसरी बार कांवर यात्रा कर रही हैं और सनातन धर्म में आस्था रखती हैं.
ओंकारेश्वर से खंडवा के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, नर्मदा से जल लेकर पैदल निकले हजारों शिव भक्त
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर खंडवा के लिए एक विशाल कांवड़ यात्रा रवाना हुई है. इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और बुजुर्ग भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए हैं, जिसमें 501 लीटर तक की भव्य कांवड़ें आकर्षण का केंद्र हैं.
एक दो नहीं कांवड़ यात्रा में 100 हॉर्न वाली बाइक, पुलिस ने सीज कर दी गाड़ी, VIDEO VIRAL
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में फरीदाबाद के युवक की 100 हॉर्न लगी बाइक चर्चा में आ गई. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और भारी मॉडिफिकेशन के चलते पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया,
न आंखें खोलेंगे, न रास्ता देखेंगे…!180 KM की अनोखी कांवड़ यात्रा, वजह जान रह जाएंगे हैरान
मुजफ्फरनगर से गुजर रहे शिवभक्त सुनील आंखों पर पट्टी बांधकर हरिद्वार से बागपत तक करीब 180 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. उनके साथ एक गाय भी यात्रा में शामिल है. सुनील ने गौ हत्या पर रोक और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की है.





