Snake Birthday Video: सोशल मीडिया के जमाने में लोग फेमस होने के लिए आजकल ना जाने क्या-क्या करते हैं. कोई चलती गाड़ियों से उतरकर स्टंट दिखाते हैं, तो कोई ऊंची बिल्डिंग से कूदकर कूल दिखने की कोशिश करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक कभी-कभी जेल की दहलीज पर पहुंचा देता है. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आ रहा है. जहां एक युवक ने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस को उसे गिरफ्तार करना पड़ा.
ये मामला महाराष्ट्र के धुले जिले का है. जहां धुले जिले के शिरपुर तालुका में रहने वाला एक युवक तब मुश्किल में फंस गया जब उसने नागपंचमी के दिन सांप को केक खिलाकर उसका जन्मदिन मनाया. यहीं नहीं युवक ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया.
जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम राज साहेबराव वाघ है और वो बोराडी गांव का रहने वाला है. उसने 29 जुलाई 2025 को नागपंचमी के दिन गांव के पास पकड़े गए एक नाग का ना सिर्फ जन्मदिन मनाया. बल्कि उसे केक भी खिलाया. फिर आरोपी युवक ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होते ही वन विभाग हरकत में आ गया. वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. वन क्षेत्रपाल किरण गिरवले और उनकी टीम ने छापेमारी कर आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया. वन विभाग को आरोपी के पास से सांप पकड़ने की प्लास्टिक की दो डिब्बियां और मोबाइल फोन बरामद किये गए.
ये भी पढ़ें- ‘हमारे लिए न कोई पक्ष, न विपक्ष, सब समकक्ष हैं’, ‘वोट चोरी’ के आरोप पर चुनाव आयोग का बयान
वन विभाग ने आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 51(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वन विभाग की पूछताछ में आरोपी युवक ने कबूल किया है कि उसने नागपंचमी के दिन नाग को पकड़कर जन्मदिन मनाया. हालांकि युवक ने ये भी बताया कि उसने ये सब करने के बाद नाग को वन में छोड़ दिया था.
फिलहाल आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर शिरपुर न्यायालय में पेश किया है. जहां न्यायालय ने उसे दो दिन की वन कोठडी की सजा सुनाई है.
– भारत एक्सप्रेस
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…