देश

खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण स्थगित

जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा में परेशानी हो रही है. इसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा पंजीकरण को दो घंटे के लिए रोक दिया है. बोर्ड ने बताया कि मौसम ठीक होने पर पंजीकरण फिर से शुरू होगा.

सोशल मीडिया पर तीर्थयात्रियों को चेताया

बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यात्रा पंजीकरण को सभी काउंटरों पर अगले दो घंटे के लिए स्थगित किया गया है.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक्स पोस्ट में लिखा, “खराब मौसम के कारण, सभी यात्रा काउंटरों पर यात्रा पंजीकरण अस्थायी रूप से 2 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है. तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की घोषणाओं के लिए अपडेट रहें.”

वैष्णो देवी यात्रा पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. अचानक मौसम बिगड़ने की वजह से पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा, पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी.

खराब मौसम के कारण रोपवे सेवा स्थगित

इससे पहले, शनिवार को खराब मौसम के कारण यात्री रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था. श्राइन बोर्ड ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा था, “जय माता दी. खराब मौसम के कारण यात्री रोपवे सेवा (भवन-भैरों) अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है. रोपवे का संचालन सुबह लगभग 9:30 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद है.”

भारी बारिश के कारण हिमकोटि ट्रैक बंद

वहीं, 14 अगस्त को भारी बारिश के कारण, हिमकोटि ट्रैक को तीर्थयात्रियों और बैटरी चालित वाहनों, दोनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और ग्राउंड स्टाफ के साथ सहयोग करने की सलाह दी थी.

ये भी पढ़े: सासाराम से शुरू हुई राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, कांग्रेस बोली- ‘लोकतंत्र बचाने की बड़ी लड़ाई’

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

12 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

14 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago