अजब-गजब

मंदसौर में अनोखी चोरी! जिला अस्पताल से 4 लाख के जेवरात ले उड़ा कुत्ता: पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला चोर

Dog Steals Bag From Hospital: मंदसौर जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजन का गहनों से भरा बैग एक कुत्ता उठाकर भाग गया. बैग में करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात रखे हुए थे.

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे की है. मरीज के परिजन जिला अस्पताल परिसर में मौजूद थे, इसी दौरान एक कुत्ता उनका बैग उठाकर वहां से भाग गया. बैग गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

गहनों से भरा बैग उठाकर ले भागा कुत्ता

पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में कुत्ते द्वारा बैग ले जाने की जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के CCTV कैमरों की मदद से कुत्ते की लोकेशन ट्रेस करते हुए गहनों से भरा बैग ढूंढ निकाला और बैग में रखे जेवरात बरामद कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया. समय रहते बैग और जेवरात बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली.

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बरामद किये गहने

शहर कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि मंदसौर जिला अस्पताल में इलाज कराने गए एक व्यक्ति का बैग कुत्ता उठाकर ले भागा. उस बैग में लाखों रुपये के गहने रखे हुए थे. जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और कुत्ते की लोकेशन ट्रेस करके गहनों से भरा बैग ढूंढ निकाला. पुलिस ने बैग में रखे जेवरात बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

 

वहीं, घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के लगातार विचरण करने से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है. लोगों का कहना है कि समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ये किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

24 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago