Bharat Express DD Free Dish

आंखों में मिर्च झोंकी फिर डंडे-ईंट से पीटा, दिल्ली पुलिस पर असामाजिक तत्वों का जानलेवा हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में जनता विहार में पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.

Lethal attack on police personnel in Delhi's Bhalswa Dairy

दिल्ली के भलस्वा डेयरी में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है. मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया. मामला उस समय बिगड़ा जब पुलिस ने बिना कागजात वाली बाइक को थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की. बाइक मालिक और उसके परिजन नाराज होकर पुलिस टीम पर टूट पड़े.

मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थर से हमला

जैसे ही बाइक को जब्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया. इसके बाद ईंट-पत्थर और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया गया. बीच-बचाव के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू पर भी हमला कर दिया गया.

वारदात में तीन पुलिसकर्मी घायल

इस हिंसक वारदात में हेड कांस्टेबल दिनेश (Dinesh) के सिर पर गंभीर चोट आई. कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि सभी का इलाज कर दिया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.

घटना के बाद नाबालिग आरोपी पकड़ा गया

घटना के बाद पुलिस ने मौके से 17 साल के एक नाबालिग को पकड़ लिया. बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें-आतंकी निज्जर को किसने मारा? गोल्डी बराड़ का सनसनीखेज कबूलनामा, ट्रूडो ने भारत पर लगाया था आरोप

मामले FIR दर्ज और मुख्य आरोपी फरार

भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने FIR नंबर 537/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का घोषित बैड कैरेक्टर है. उसके खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस एक्ट से जुड़े हैं. पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read